जरुरी जानकारी | स्टेट बैंक के लिये अब कंपनियों के साथ रिश्ते केवल कर्ज देने तक ही सीमित नहीं उससे भी आगे: चेयरमैन

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Information at LatestLY हिन्दी. भारतीय स्टेट बैंक (एसबीआई) का कॉरपोरेट ग्राहकों को लेकर दृष्टिकोण में बदलाव आया है। कंपनियों के साथ उसके रिश्ते अब केवल कर्ज देने तक ही सीमित नहीं रह गये हैं बल्कि उससे आगे भी बढ़े हैं। एसबीआई के चेयरमैन रजनीश कुमार ने बृहस्पतिवार को यह कहा।

मुंबई, एक अक्टूबर भारतीय स्टेट बैंक (एसबीआई) का कॉरपोरेट ग्राहकों को लेकर दृष्टिकोण में बदलाव आया है। कंपनियों के साथ उसके रिश्ते अब केवल कर्ज देने तक ही सीमित नहीं रह गये हैं बल्कि उससे आगे भी बढ़े हैं। एसबीआई के चेयरमैन रजनीश कुमार ने बृहस्पतिवार को यह कहा।

कुमार ने कहा कि नये दृष्टिकोण में कॉरपोरेट जगत की विभिन्न प्रकार की जरूरतों को पूरा करना भी शामिल किया गया है। कंपनियों की विभिन्न जरूरतों के समाधान को भी अब बैंक ने अपने दृष्टिकोण में शामिल किया है। उनकी आपूर्ति श्रृंखला विक्रेताओं, वितरकों व कर्मचारियों जैसे उनके हितधारकों की जरूरतों को भी देखा जा रहा है।

यह भी पढ़े | 7th Pay Commission: मोदी सरकार ने पेंशनभोगियों को दी बड़ी राहत, अब इस काम के लिए नहीं पड़ेगा भटकना.

कुमार ने देश की सबसे बड़ी एफएमसीजी कंपनी हिंदुस्तान यूनिलीवर के साथ गठजोड़ की घोषणा करने के लिये आयोजित एक कार्यक्रम में कहा, ‘‘कॉरपोरेट जगत के साथ हमारे संबंध महज ऋण प्रदान करने तक ही सीमित नहीं है बल्कि उससे भी बढ़कर हैं। पिछले कुछ वर्षों में हमने ध्यान केंद्रित करने में बदलाव किया है।’’

उन्होंने कहा कि कॉरपोरेट के पास एक बड़ी पारिस्थितिकी होती है, जिसमें आपूर्ति श्रृंखला, लॉजिस्टिक्स (रसद) और उनके अपने कर्मचारियों शामिल होते हैं।

यह भी पढ़े | गूगल ने चुनिंदा बाजारों में पिक्सल5 और पिक्सल 4ए 5जी किया लॉन्च, जानें कीमत और फीचर्स.

उन्होंने कहा कि हिंदुस्तान यूनिलीवर के साथ गठजोड़ इसी दिशा में उठाया गया एक अग्रणी कदम है। यह ऐसे रिश्तों के लिये मार्ग प्रशस्त करेगा, जहां एसबीआई अपनी प्रणाली और प्रक्रियाओं को एकीकृत करेगा।’’

एसबीआई के प्रबंध निदेशक (एमडी) दिनेश कुमार खारा ने इसी कार्यक्रम में कहा कि एसबीआई ने बैंकिंग और वित्तीय जरूरतों समेत बड़े ऋण ग्राहकों का समर्थन करने के लिये अब एक ‘कॉरपोरेट समाधान समूह’ बनाया है।

उन्होंने कहा कि समूह को बैंकिंग के अलावा अन्य जरूरतों को लेकर आने वाले कॉर्पोरेट्स के लिये वन-स्टॉप विंडो के रूप में कार्य करने के लिये डिजाइन किया गया है।

बैंक बोर्ड ब्यूरो ने हाल ही में रजनीश कुमार की जगह लेने के लिये दिनेश कुमार खारा का चयन किया है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

West Indies Women vs Australia Women, 3rd T20I Match Live Score Update: किंग्सटाउन में वेस्टइंडीज महिला बनाम ऑस्ट्रेलिया महिला के बीच खेला जा रहा हैं तीसरा टी20 मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

West Indies Women vs Australia Women, 3rd T20I Match Live Streaming In India: वेस्टइंडीज महिला बनाम ऑस्ट्रेलिया महिला के बीच आज खेला जाएगा तीसरा टी20, यहां जानें भारत में कब, कहां और कैसे उठाएं लाइव मैच का लुफ्त

West Indies Women vs Australia Women T20I Stats: टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट में एक-दूसरे के खिलाफ कुछ ऐसा रहा है वेस्टइंडीज महिला बनाम ऑस्ट्रेलिया महिला का प्रदर्शन, यहां देखें दोनों टीमों के आंकड़े

West Indies Women vs Australia Women, 3rd T20I Match Pitch Report And Weather Update: किंग्सटाउन में वेस्टइंडीज महिला बनाम ऑस्ट्रेलिया महिला मुकाबले में मौसम बनेगा अहम फैक्टर या फैंस उठाएंगे पूरे मैच का लुफ्त? यहां जानें मौसम का हाल

\