जरुरी जानकारी | उत्तराखंड से आम, शहद, राजमा का पहली बार निर्यात, मुख्यमंत्री ने दिखाई झंडी

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Information at LatestLY हिन्दी. उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने अंतरराष्ट्रीय बाजार में पहली बार निर्यात के लिए भेजे जा रहे स्थानीय आम, शहद और राजमा से लदे वाहनों को शुक्रवार को झंडी दिखाकर रवाना किया।

देहरादून, पांच अगस्त उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने अंतरराष्ट्रीय बाजार में पहली बार निर्यात के लिए भेजे जा रहे स्थानीय आम, शहद और राजमा से लदे वाहनों को शुक्रवार को झंडी दिखाकर रवाना किया।

कृषि और प्रसंस्कृत खादय उत्पाद निर्यात विकास प्राधिकरण (एपीडा) के माध्यम से राज्य में उत्पादित 1.5 टन आम, 28 टन राजमा और 80 टन शहद की खेप अंतरराष्ट्रीय बाजार के लिए भेजी गई।

उत्तराखंड में पैदा हुए चौसा एवं लंगड़ा प्रजातियों के आम का निर्यात दुबई को किया जा रहा है जबकि उत्पादक संगठनों द्वारा उत्पादित उच्च गुणवत्तायुक्त शहद और राजमा का निर्यात संयुक्त राज्य अमेरिका को किया जा रहा है।

इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने उम्मीद जताई कि आने वाले समय में उत्तराखंड के स्थानीय उत्पादों के अंतरराष्ट्रीय बाजार में गुणात्मक वृद्धि होगी।

उन्होंने कहा कि उत्पादकों को अच्छा बाजार उपलब्ध कराने के लिए सरकार लगातार प्रयास कर रही है और इसके लिए उत्पादों की ब्रांडिंग, पैकेजिंग और विपणन पर विशेष ध्यान दिया जा रहा है।

धामी ने कहा कि राज्य में किसानों की आजीविका बढ़ाने एवं सभी व्यवस्थाओं को अधिक प्रभावी बनाने के लिए कृषि कैलेंडर भी बनाया गया है। मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य में जल्द किसान प्रोत्साहन योजना लाई जायेगी।

उन्होंने कहा कि किसानों की आय दुगुनी करने के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के संकल्प को सिद्धि तक पहुंचाने के लिए प्रदेश में सभी प्रयास किए जा रहे हैं।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

RR vs CSK, IPL 2026 3rd Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा राजस्थान रॉयल्स बनाम चेन्नई सुपर किंग्स मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

IPL 2026 Points Table With Net Run-Rate (NRR): आईपीएल इतिहास में मुंबई इंडियंस की ऐतिहासिक जीत, धमाकेदार अंदाज़ में अंक तालिका में दूसरे पायदान पर पहुंची, जानें अन्य टीमों का हाल

MI vs KKR, IPL 2026 2nd Match Scorecard: रोमांचक मुकाबले में कोलकाता नाइट राइडर्स को हराकर मुंबई इंडियंस ने किया जीत के साथ आगाज, रोहित शर्मा ने खेली आतिशी पारी; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

RR vs CSK, IPL 2026 3rd Match Stats And Preview: तीसरे मुकाबले में राजस्थान रॉयल्स को हराकर जीत से शुरुआत करना चाहेगी चेन्नई सुपरकिंग्स, मैच से पहले जानें स्टैट्स एंड प्रीव्यू