Bharat Jodo Yatra: भाजपा के लिए कोविड वहीं है, जहां ‘भारत जोड़ो यात्रा’ है- राहुल गांधी
कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने शुक्रवार को भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) पर निशाना साधते हुए कहा कि केंद्र में सत्तारूढ़ दल भारत के अन्य भागों में जितनी चाहें उतनी जनसभाएं कर सकता है, लेकिन उसे केवल वहीं कोविड दिखाई देता है, जहां से ‘भारत जोड़ो यात्रा’ गुजर रही है।
फरीदाबाद (हरियाणा), 24 दिसंबर : कांग्रेस नेता राहुल गांधी (Rahul Gandhi) ने शुक्रवार को भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) पर निशाना साधते हुए कहा कि केंद्र में सत्तारूढ़ दल भारत के अन्य भागों में जितनी चाहें उतनी जनसभाएं कर सकता है, लेकिन उसे केवल वहीं कोविड दिखाई देता है, जहां से ‘भारत जोड़ो यात्रा’ गुजर रही है. गांधी ने कल भी सरकार पर निशाना साधते हुए कहा था कि वह कन्याकुमारी से कश्मीर तक की यात्रा को रोकने के लिए ‘‘बहाने’’ ढूंढ रही है. यात्रा इस समय हरियाणा में है और शनिवार को यह राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में प्रवेश करेगी.
गांधी ने शुक्रवार शाम यहां एक जनसभा को संबोधित करते हुए कहा, ‘‘अब, (केंद्रीय) स्वास्थ्य मंत्री मुझे पत्र लिख रहे हैं कि कोविड वापस आ गया है, यात्रा बंद करो. शेष भारत में भाजपा जितनी चाहे जनसभाएं कर सकती है, लेकिन जहां ‘भारत जोड़ो यात्रा’ चल रही है, वहां कोरोना और कोविड है.’’ यह भी पढ़ें : Bharat Jodo Yatra: राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा की दिल्ली में इंट्री, राजधानी में मोदी सरकार के खिलाफ दिखाएंगे दम!
इस सप्ताह की शुरुआत में, केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री मनसुख मांडविया ने गांधी को पत्र लिखकर अनुरोध किया था कि यदि कोविड प्रोटोकॉल का पालन नहीं किया जा सकता है तो वह यात्रा को स्थगित करने पर विचार करें. भाजपा पर निशाना साधते हुए गांधी ने कहा कि कुछ चुनिंदा लोग नफरत फैला रहे हैं और वे चाहते हैं कि किसानों और युवाओं के दिल में डर हो. उन्होंने कहा, ‘‘लेकिन किसान और युवा सहित भारत के आम लोग प्यार की बोल रहे हैं और एकसाथ मिलकर चल रहे हैं.
(The above story first appeared on LatestLY on Dec 24, 2022 08:51 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

