एजेंसी न्यूज

पुर्तगाल में चार जून से शुरू होगी फुटबाल लीग

पिछले महीने पुर्तगाल के प्रधानमंत्री एंटोनियो कोस्टा ने घोषणा की थी कि मई के आखिरी सप्ताहांत में देश की शीर्ष लीग को शुरू किया जा सकता है।

पुर्तगाल में चार जून से शुरू होगी फुटबाल लीग

लीग ने बयान में कहा, ‘‘हम स्टेडियमों की गहन जांच और सभी खिलाड़ियों का परीक्षण करने की गारंटी देते हैं। लिगा पुर्तगाल के 25वें दौर के मैच चार जून से खेले जाएंगे। ’’

पिछले महीने पुर्तगाल के प्रधानमंत्री एंटोनियो कोस्टा ने घोषणा की थी कि मई के आखिरी सप्ताहांत में देश की शीर्ष लीग को शुरू किया जा सकता है।

कोरोना वायरस के कारण यह लीग 12 मार्च से निलंबित थी। पुर्तगाली सरकार ने कहा कि लीग के बाकी बचे दस दौर के मैचों के दौरान कड़े चिकित्सा नियमों का पालन करना होगा।

खिलाड़ियों को सप्ताह में दो बार कोरोना वायरस परीक्षण पास करना होगा और मैचों का आयोजन कुछ स्टेडियमों में ही किया जाएगा। फुटबाल अधिकारियों को अब यह पहचान करनी है कि मैच किन मैदानों पर खेले जाएंगे।

एएफपी

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, लेटेस्टली स्टाफ ने इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया है)

(The above story first appeared on LatestLY on May 13, 2020 09:56 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).