एजेंसी न्यूज

देश की खबरें | कोविड नियमों का पालन करें या और पाबंदियों के लिये तैयार रहें: हरियाणा के गृह मंत्री

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. राज्य के कुछ इलाकों में लॉकडाउन के नियमों के उल्लंघन की खबरों पर हरियाणा के गृह एवं स्वास्थ्य मंत्री अनिल विज ने मंगलवार को लोगों से कहा कि वे सभी कोविड संबंधी दिशानिर्देशों का सख्ती से पालन करें अन्यथा और पाबंदियों के लिये तैयार रहें।

देश की खबरें | कोविड नियमों का पालन करें या और पाबंदियों के लिये तैयार रहें: हरियाणा के गृह मंत्री

चंडीगढ़, चार मई राज्य के कुछ इलाकों में लॉकडाउन के नियमों के उल्लंघन की खबरों पर हरियाणा के गृह एवं स्वास्थ्य मंत्री अनिल विज ने मंगलवार को लोगों से कहा कि वे सभी कोविड संबंधी दिशानिर्देशों का सख्ती से पालन करें अन्यथा और पाबंदियों के लिये तैयार रहें।

लोगों से राज्य में लॉकडाउन के नियमों को लागू करवाने में अधिकारियों की मदद का अनुरोध करते हुए विज ने मंगलवार को संवाददाताओं को बताया, “वायरस को रोकने के लिये हम लोगों द्वारा किये जा रहे सख्त उपाय लोगों के सहयोग के बिना सफल नहीं हो सकते।”

उन्होंने कहा कि कई लोगों की जान जा चुकी है जबकि कई अन्य संक्रमण की चपेट में हैं, लोगों को बहुत जरूरी न होने पर घरों से बाहर नहीं निकलना चाहिए।

कोविड-19 के मामलों में तेजी से हो रही वृद्धि को रोकने के उपाय के तहत हरियाणा सरकार ने पूरे प्रदेश में तीन मई से 10 मई (सुबह पांच बजे तक) लॉकडाउन लगाया है।

विज ने राज्य के लोगों से कहा कि मास्क पहनने, सामाजिक दूरी का पालन करने जैसे सभी कोविड संबंधी दिशानिर्देशों का पालन करें, अन्यथा सरकार और सख्त पाबंदियां लागू करने के लिये बाध्य होगी।

विज की चेतावनी उन खबरों के बीच आई जिनमें कहा गया था कि राज्य के कुछ इलाकों में लोग अब भी लॉकडाउन के आदेशों को पालन नहीं कर रहे और स्थिति की गंभीरता को नहीं समझ रहे।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

(The above story first appeared on LatestLY on May 04, 2021 08:32 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).