देश की खबरें | रेलवे जोन स्टेशनों पर भगदड़ जैसी स्थिति से निपटने के लिए समन्वित योजना अपनाएं: रेल मंत्रालय

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. रेलवे स्टेशनों और विभिन्न ट्रेन में भगदड़ जैसी किसी भी स्थिति को रोकने के लिए सक्रिय कदम उठाने का निर्देश देते हुए रेलवे ने सभी मंडलों को आगामी कार्यक्रमों की विस्तृत सूची के आधार पर एक कार्य योजना तैयार करने के लिए कहा है जिसमें अपेक्षित भीड़ के आकार और रेलवे संचालन पर उनके संभावित प्रभाव का आकलन शामिल है।

नयी दिल्ली, छह मई रेलवे स्टेशनों और विभिन्न ट्रेन में भगदड़ जैसी किसी भी स्थिति को रोकने के लिए सक्रिय कदम उठाने का निर्देश देते हुए रेलवे ने सभी मंडलों को आगामी कार्यक्रमों की विस्तृत सूची के आधार पर एक कार्य योजना तैयार करने के लिए कहा है जिसमें अपेक्षित भीड़ के आकार और रेलवे संचालन पर उनके संभावित प्रभाव का आकलन शामिल है।

स्थानीय त्योहारों, मेलों, भर्ती परीक्षाओं और खेल आयोजनों के कारण अक्सर स्टेशनों और ट्रेन में भीड़भाड़ हो जाती है, जिससे भगदड़ जैसी स्थिति पैदा हो सकती है। इसलिए एक समन्वित रणनीति अपनाने की अनिवार्यता है।

रेल मंत्रालय की ओर से हाल ही में जारी लिखित पत्र में सभी 17 जोनल प्रमुखों को आगाह करते हुए ये बातें कही गई हैं।

नयी दिल्ली रेलवे स्टेशन पर 16 फरवरी, 2025 को भगदड़ के बाद मंत्रालय ने इसकी पुनरावृत्ति को रोकने के लिए कई उपाय किए हैं। इस भगदड़ में 18 यात्रियों की मौत हो गई थी और कई घायल हुए थे।

नवीनतम कदम के तहत इसने सभी जोन से आग्रह किया है कि वे अपने मंडलों को पहले कदम के रूप में अनिवार्य रूप से ‘‘आगामी घटनाओं की एक विस्तृत सूची तैयार करने के लिए कहें, जिसमें अपेक्षित भीड़ का आकार और रेलवे संचालन पर उनके संभावित प्रभाव का आकलन हो।’’

मंत्रालय की ओर से एक मई, 2025 को सभी 17 जोन के महाप्रबंधकों को लिखे पत्र में कहा गया है, ‘‘यह सक्रिय दृष्टिकोण सभी विभागों और संबंधित अधिकारियों को परिचालन चुनौतियों का प्रभावी ढंग से समाधान करने के लिए अच्छी तरह से सूचित और सुसज्जित रहने में मदद करेगा।’’

इसके अलावा इस तरह के हालात से प्रभावी ढंग से निपटने के लिए परिचालन, वाणिज्यिक, सुरक्षा और अन्य संबंधित विभागों के समन्वय से एक संयुक्त कार्य योजना विकसित करने की सलाह दी गई हे।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

\