एजेंसी न्यूज

देश की खबरें | हरियाणा, पंजाब में कोहरे से दृश्यता घटी

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. पंजाब और हरियाणा में घने कोहरे के कारण शुक्रवार सुबह दृश्यता कम रही। यह जानकारी मौसम विभाग के एक अधिकारी ने दी।

देश की खबरें | हरियाणा, पंजाब में कोहरे से दृश्यता घटी

चंडीगढ़, 23 दिसंबर पंजाब और हरियाणा में घने कोहरे के कारण शुक्रवार सुबह दृश्यता कम रही। यह जानकारी मौसम विभाग के एक अधिकारी ने दी।

इस सप्ताह के दौरान दोनों राज्यों में अधिकांश स्थानों पर कोहरे के कारण दृश्यता के स्तर में कमी दर्ज की गई।

मौसम विभाग की रिपोर्ट के अनुसार, गुरदासपुर पंजाब में सबसे ठंडा स्थान रहा, जहां न्यूनतम तापमान 4.7 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

अमृतसर में 6.8 डिग्री सेल्सियस, लुधियाना में 7.1 डिग्री सेल्सियस, पटियाला में 6.2 डिग्री सेल्सियस, बठिंडा में पांच डिग्री सेल्सियस और मोहाली में 8.2 डिग्री सेल्सियस न्यूनतम तापमान दर्ज किया गया।

दोनों राज्यों की साझा राजधानी चंडीगढ़ में न्यूनतम तापमान 7.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

मौसम विभाग के कार्यालय ने कहा कि हरियाणा में महेंद्रगढ़ में ठंड का प्रकोप बना रहा, जहां न्यूनतम तापमान 3.9 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जबकि हिसार का न्यूनतम तापमान 5.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। करनाल में न्यूनतम तापमान 6.2 डिग्री सेल्सियस, अंबाला में सात डिग्री सेल्सियस, सिरसा में 8.4 डिग्री सेल्सियस और रोहतक में 7.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

(The above story first appeared on LatestLY on Dec 23, 2022 06:50 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).