एजेंसी न्यूज

देश की खबरें | पंजाब और हरियाणा में कोहरा छाया रहा, अधिकांश हिस्सों में ठंड की स्थिति बनी रही

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. पंजाब और हरियाणा के अधिकतर हिस्सों में सोमवार को कोहरा छाया रहा और दोनों राज्यों में तेज ठंड की स्थिति बनी रही।

देश की खबरें | पंजाब और हरियाणा में कोहरा छाया रहा, अधिकांश हिस्सों में ठंड की स्थिति बनी रही

चंडीगढ़, 25 दिसंबर पंजाब और हरियाणा के अधिकतर हिस्सों में सोमवार को कोहरा छाया रहा और दोनों राज्यों में तेज ठंड की स्थिति बनी रही।

यहां मौसम विभाग के एक अधिकारी ने बताया कि सोमवार को सुबह दोनों राज्यों में कई स्थानों पर कोहरे के कारण दृश्यता कम हो गई। उन्होंने बताया कि सिरसा, भिवानी, अमृतसर, लुधियाना और पटियाला में घना कोहरा छाया रहा।

हरियाणा के नारनौल में न्यूनतम तापमान 6.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया जबकि रोहतक में न्यूनतम तापमान 7.6 डिग्री सेल्सियस रहा।

फतेहाबाद में न्यूनतम तापमान सात डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

पंजाब में रात का तापमान पठानकोट में 6.5 डिग्री, बठिंडा में 6.2 डिग्री, फरीदकोट में 7.5 डिग्री, गुरदासपुर में 6.7 डिग्री, अमृतसर में 7.2 डिग्री, लुधियाना में 7.1 डिग्री और पटियाला में 8.7 डिग्री दर्ज किया गया।

दोनों राज्यों की साझा राजधानी चंडीगढ़ में न्यूनतम तापमान 7.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

(The above story first appeared on LatestLY on Dec 25, 2023 12:56 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).