जरुरी जानकारी | नौकरी की तलाश कर रहे लोगों की पहली पसंद है एफएमसीजी क्षेत्र : अध्ययन

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Information at LatestLY हिन्दी. नौकरी की तलाश कर रहे लोगों की पहली पसंद रोजमर्रा के उपभोग का सामान(एफएमसीजी) क्षेत्र है।

चेन्नई, छह अक्टूबर नौकरी की तलाश कर रहे लोगों की पहली पसंद रोजमर्रा के उपभोग का सामान(एफएमसीजी) क्षेत्र है।

मानव संसाधन सेवा कंपनी सीआईईएल एचआर सर्विसेज के एक अध्ययन में बृहस्पतिवार को यह तथ्य सामने आया है।

अध्ययन के मुताबिक, एफएमसीजी क्षेत्र में सबसे ज्यादा मांग के साथ मुंबई सबसे ऊपर है। इसके लिए नियोक्ताओं की ओर से बिजनेस एडमिनिस्ट्रेशन में स्नाकोत्तर की डिग्री मांगी जाती है।

अध्ययन में कहा गया है, ‘‘नए और मध्यम स्तर के कर्मचारियों के लिए यह क्षेत्र सबसे बेहतर नौकरियों की संभावनाएं उपलब्ध कराता है।’’

इसमें कहा गया है कि ज्यादातर शीर्ष एफएमसीजी कंपनियां अपने कार्यबल में महिलाओं का अपेक्षित प्रतिशत नहीं होने की चुनौती से जूझती हैं क्योंकि इस क्षेत्र में कुल कर्मचारियों में सिर्फ 14 प्रतिशत महिलाएं हैं।

एफएमसीजी क्षेत्र युवा प्रबंधन स्नातकों और मध्यम स्तर के कर्मचारियों के लिए रोजगार की दृष्टि से एक बेहतर विकल्प है।

सीआईईएल (एचआर सर्विसेज) के प्रबंध निदेशक और मुख्य कार्यपालक अधिकारी (सीईओ) आदित्य नारायण मिश्रा ने कहा, ‘‘हमारा मानना है कि त्योहारी सीजन में बिक्री में तेजी के साथ एफएमसीजी में नियुक्तियों में भी तेजी देखने को मिलेगी।’’

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

\