विदेश की खबरें | अंतिम दर्शन के लिए फ्लॉयड के पार्थिव शरीर को ह्यूस्टन चर्च लाया गया
Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on world at LatestLY हिन्दी. फ्लॉयड की मौत से दुनिया भर में विरोध प्रदर्शन हुए हैं और अमेरिका में पुलिस सुधार की मांग जोर पकड़ रही है।
फ्लॉयड की मौत से दुनिया भर में विरोध प्रदर्शन हुए हैं और अमेरिका में पुलिस सुधार की मांग जोर पकड़ रही है।
सुनहरे रंग के ताबूत में शव को फाउंटेन ऑफ प्रेज चर्च लाया गया । इस दौरान ह्यूस्टन पुलिस भी मौजूद थी । छह घंटे के लिए उनके पार्थिव शरीर को वहां पर रखा गया है ताकि लोग उन्हें श्रद्धांजलि दे सकें ।
पार्थिव शरीर को लाए जाने के पहले चर्च के बाहर बड़ी संख्या में लोग एकत्र हुए। वहां पर उन्होंने विभिन्न रंगों के गुलाब के फूल से दिल का आकार बनाया । इसमें लिखा गया ‘बीएलएम’ यानि ‘ब्लैक लाइव्स मैटर’।
कोरोना वायरस से जुड़े दिशा-निर्देशों के कारण श्रद्धांजलि देने आ रहे लोगों के लिए मास्क पहनना जरूरी बनाया गया है।
यह भी पढ़े | न्यूजीलैंड में COVD-19 का अंतिम मरीज भी स्वस्थ, देश में संक्रमण का कोई नया मामला नहीं.
पीअरलैंड में ह्यूस्टन मेमोरियल गार्डंस कब्रिस्तान में फ्लॉयड को मंगलवार को दफनाया जाएगा ।
जार्ज फ्लॉयड की मौत 25 मई को हो गयी थी। एक पुलिस अधिकारी ने कई मिनट तक उनके गर्दन को घुटने से दबाए रखा जबकि उन्हें सांस लेने में दिक्कत हो रही थी। पुलिस की इस कार्रवाई में ही उनकी मौत हो गयी ।
उनकी मौत के बाद दुनिया भर में विरोध प्रदर्शन हुए हैं और अफ्रीकी मूल के लोगों के साथ पुलिस के बर्ताव पर भी लोगों की नजरें गयी हैं।
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)