देश की खबरें | जम्मू-कश्मीर में सेना दिवस पर ध्रुव युद्ध स्मारक पर पुष्प चक्र अर्पित किया गया

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. जम्मू-कश्मीर के उधमपुर में उत्तरी कमान मुख्यालय में सेना दिवस कार्यक्रम के तहत ध्रुव युद्ध स्मारक पर पुष्पचक्र अर्पित किया गया। एक रक्षा प्रवक्ता ने यह जानकारी दी।

जम्मू, 15 जनवरी जम्मू-कश्मीर के उधमपुर में उत्तरी कमान मुख्यालय में सेना दिवस कार्यक्रम के तहत ध्रुव युद्ध स्मारक पर पुष्पचक्र अर्पित किया गया। एक रक्षा प्रवक्ता ने यह जानकारी दी।

प्रवक्ता ने बताया कि उत्तरी कमान के जनरल ऑफिसर कमांडिंग इन चीफ (जीओसी) लेफ्टिनेंट जनरल वाई के जोशी ने राष्ट्र के लिए सर्वोच्च बलिदान देने वाले सैनिकों को श्रद्धांजलि देने के लिए पुष्पचक्र अर्पित किया।

लेफ्टिनेंट जनरल के एम करियप्पा के इस दिन 1949 में अंतिम ब्रिटिश कमांडर-इन-चीफ जनरल सर फ्रांसिस बुचर के स्थान पर भारतीय सेना के पहले कमांडर-इन-चीफ के तौर पर पदभार ग्रहण करने की स्मृति में हर साल सेना दिवस मनाया जाता है।

सेना कमांडर ने अपने संदेश में, सभी सैन्य कर्मियों को बहादुर शहीदों के समर्पण, संकल्प और बलिदान से प्रेरणा लेने और भविष्य की सभी चुनौतियों के लिए तैयार रहने का आह्वान किया। सैन्य कमांडर ने बहादुरी और विशिष्ट सेवा के लिए मेधावी इकाइयों और व्यक्तियों की भी सराहना की।

प्रवक्ता ने बताया कि उन्होंने सभी सैन्यकर्मियों, पूर्व सैनिकों, रक्षा असैन्य कर्मचारियों और उत्तरी कमान के कर्मियों के परिवार को शुभकामनाएं भी दीं।

उन्होंने बताया कि इस अवसर पर, आर्मी वाइफ्स वेल्फेयर एसोसिएशन, उत्तरी कमान की क्षेत्रीय अध्यक्ष इना जोशी ने जीवनशैली से जुड़ी बीमारियों पर स्वास्थ्य जांच शिविर का उद्घाटन भी किया।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

New Zealand vs India, 3rd T20I Match Live Scorecard Update: वेलिंगटन में सीरीज पर कब्जा जमाने के इरादे से उतरी है टीम इंडिया, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

Team India vs New Zealand T20I Stats At Henry Stadium: वेलिंगटन के हेनरी स्टेडियम में कुछ ऐसा रहा है टीम इंडिया और न्यूजीलैंड का प्रदर्शन, इन बल्लेबाजों और गेंदबाजों ने मचाया धमाल; यहां जानें इस मैदान के दिलचस्प आंकड़े और अहम जानकारी

Satta Bazar Mein Aaj Kaunsi Team Favourite? वेलिंगटन में न्यूजीलैंड बनाम भारत के तीसरे टी20 मुकाबले को लेकर सट्टा बाजार का माहौल गर्म, मैच के दिन ये टीम बनी फेवरेट

India vs New Zealand 3rd T20I Match Toss Winner Prediction: वेलिंगटन में टीम इंडिया बनाम न्यूजीलैंड के बीच कौन होगा टॉस का बॉस? मैच से पहले जानें किस टीम का पलड़ा है भारी