Heavy Rain in Japan: उत्तरी जापान में भारी बारिश के बाद बाढ़ और भूस्खलन, सैकड़ों लोग शरण लेने को मजबूर
जापान मौसम विज्ञान एजेंसी ने यामागाटा और अकिता प्रांत के कई शहरों के लिए भारी बारिश की चेतावनी जारी की. इन शहरों में अब तक गर्म हवाएं चलने के कारण उमस भरा मौसम था.
जापान मौसम विज्ञान एजेंसी ने यामागाटा और अकिता प्रांत के कई शहरों के लिए भारी बारिश की चेतावनी जारी की. इन शहरों में अब तक गर्म हवाएं चलने के कारण उमस भरा मौसम था. प्रधानमंत्री फूमियो किशिदा ने प्रभावित इलाकों के लोगों से मौसम संबंधी जानकारियों पर लगातार नजर बनाए रखने और “सुरक्षा को प्राथमिकता देने’’ की अपील की.
अग्निशमन एवं आपदा प्रबंधन एजेंसी के अनुसार, अकिता प्रांत के युजावा शहर में एक व्यक्ति सड़क निर्माण स्थल पर भूस्खलन की चपेट में आने के बाद लापता हो गया. एजेंसी के मुताबिक, युजावा में बचाव कर्मियों ने नाव की मदद से बाढ़ग्रस्त क्षेत्र से 11 प्रभावितों को सुरक्षित निकाला. पड़ोसी यामागाटा प्रांत में सबसे अधिक प्रभावित युजा और सकाटा कस्बों में बृहस्पतिवार को एक घंटे के भीतर 10 सेंटीमीटर (चार इंच) से अधिक बारिश हुई. यह भी पढ़ें : भाजपा सांसद ने कांशीराम को भारत-रत्न देने की मांग संसद में उठाई, मायावती ने प्रतिक्रिया दी
क्षेत्र के हजारों लोगों को ऊंचे एवं सुरक्षित स्थानों पर शरण लेने की सलाह दी गई थी. हालांकि, शरण लेने वाले लोगों की संख्या के बारे में तत्काल जानकारी नहीं मिल पाई है. पूर्वी जापान रेलवे कंपनी के अनुसार, यामागाटा शिंकानसेन बुलेट ट्रेन सेवाएं बृहस्पतिवार को आंशिक रूप से निलंबित कर दी गईं. एजेंसी ने शुक्रवार शाम तक क्षेत्र में लगभग 20 सेंटीमीटर (आठ इंच) अधिक बारिश होने का पूर्वानुमान जताया और लोगों से सतर्क रहने का आग्रह किया.
(The above story first appeared on LatestLY on Jul 26, 2024 09:48 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

