देश की खबरें | उत्तर कर्नाटक में बाढ़ के हालात गंभीर, 36 हजार से अधिक लोगों को बचाया गया

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. उत्तरी कर्नाटक में भीमा नदी के खतरे के निशान से ऊपर बहने के कारण बाढ़ के हालात गंभीर बने हुए हैं और कलबुर्गी, विजयपुरा, यादगीर तथा रायचुर जिलों में बड़ी संख्या में गांव अब भी जलमग्न हैं, वहीं 35,000 से अधिक लोगों को सुरक्षित स्थान पर पहुंचाया गया है।

एनडीआरएफ/प्रतीकात्मक तस्वीर (Photo Credits: ANI)

बेंगलुरु, 19 अक्टूबर उत्तरी कर्नाटक में भीमा नदी के खतरे के निशान से ऊपर बहने के कारण बाढ़ के हालात गंभीर बने हुए हैं और कलबुर्गी, विजयपुरा, यादगीर तथा रायचुर जिलों में बड़ी संख्या में गांव अब भी जलमग्न हैं, वहीं 35,000 से अधिक लोगों को सुरक्षित स्थान पर पहुंचाया गया है।

केंद्रीय जल आयोग के अनुसार महाराष्ट्र में भारी बारिश और वहां बांधों से पानी छोड़े जाने के कारण 14 अक्टूबर से भीमा नदी में पानी पूरे उफान पर है।

यह भी पढ़े | Telangana Heavy Rains: तेलंगाना में भारी बारिश के बाद हालत गंभरी, सीएम के चंद्रशेखर राव ने किया मुआवजे का ऐलान.

कृष्णा की सहायक नदी ने कलबुर्गी, विजयपुरा, यादगीर और रायचुर में तबाही मचा दी है और इन इलाकों में रुक-रुककर बारिश भी हो रही है।

कर्नाटक राज्य प्राकृतिक आपदा निगरानी केंद्र (केएसएनडीएमसी) के अधिकारियों ने कहा कि चार जिलों में 97 गांव बुरी तरह प्रभावित हैं और वहां रहने वाले लोगों को सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाया गया है।

यह भी पढ़े | Corona pandemic: कोरोना संकट की वजह से पाकिस्तान में फंसे भारतीय नागरिक अटारी-वाघा बोर्डर से लौटे भारत, परिवार से मिलकर जाहिर की खुशी.

केएसएनडीएमसी के एक अधिकारी ने कहा, ‘‘अभी तक 36,290 लोगों को निकाला गया है। हमने 174 राहत शिविर खोले हैं जहां 28,007 लोग रह रहे हैं।’’

सूत्रों के अनुसार सेना और आपदा मोचन बल के जवान बाढ़ग्रस्त क्षेत्रों से लोगों को सुरक्षित निकालने के काम में लगे हुए हैं।

इस बीच, बेंगलुरु में रविवार रात से हो रही भारी बारिश के कारण कई जगहों पर जलभराव की स्थिति बन गयी है।

भारत मौसम विज्ञान विभाग के अनुसार शहर में हिंदुस्तान एयरोनोटिक्स लिमिटेड स्थित वेधशाला में आज सुबह 8.30 बजे तक पूरी हुई 24 घंटे की अवधि में 39.6 मिलीमीटर बारिश मापी गयी।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

India vs West Indies, 3rd T20I Match Scorecard: इंदौर में टीम इंडिया ने वेस्टइंडीज के सामने रखा 224 रनों का लक्ष्य, अभिषेक शर्मा ने खेली तूफानी पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

Pakistan vs Sri Lanka, 2nd T20I Match Scorecard: रावलपिंडी में पाकिस्तान ने श्रीलंका के सामने रखा 216 रनों का लक्ष्य, माज़ सादाकत ने खेली 96 रनों की विस्फोटक पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

India vs West Indies, 3rd T20I Match Live Score Update: इंदौर में टीम इंडिया और वेस्टइंडीज के बीच खेला जा रहा है सीरीज का तीसरा मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

Satta Bazar Mein Aaj Kaunsi Team Favourite? इंदौर में भारत बनाम वेस्टइंडीज के बीच तीसरे टी 20 मुकाबले को लेकर सट्टा बाजार का माहौल गर्म, मैच के दिन ये टीम बनी फेवरेट