एजेंसी न्यूज

देश की खबरें | असम में बाढ़ की स्थिति में सुधार, दो लाख लोग बाढ़ से प्रभावित

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. असम में बाढ़ की स्थिति में सुधार हुआ है और राज्य के 10 जिलों में इससे प्रभावित लोगों की संख्या कम होकर दो लाख रह गई है। शनिवार को आधिकारिक सूत्रों ने यह जानकारी दी।

देश की खबरें | असम में बाढ़ की स्थिति में सुधार, दो लाख लोग बाढ़ से प्रभावित

गुवाहाटी, 20 जुलाई असम में बाढ़ की स्थिति में सुधार हुआ है और राज्य के 10 जिलों में इससे प्रभावित लोगों की संख्या कम होकर दो लाख रह गई है। शनिवार को आधिकारिक सूत्रों ने यह जानकारी दी।

ब्रह्मपुत्र समेत दो बड़ी नदियां लगातार खतरे के स्तर से ऊपर बह रही हैं।

कछार, धेमाजी, धुबरी, डिब्रूगढ़, ग्वालपाड़ा, गोलाघाट, कामरुप मेट्रोपॉलिटन, करीमगंज, नागांव और शिवसागर जिले बाढ़ से प्रभावित हैं।

सूत्रों ने बताया कि, राज्य में 2.07 लाख लोग अब भी प्रभावित हैं। 74 हजार लोगों के साथ नागांव सबसे अधिक प्रभावित है, इसके बाद कछार में 36 हजार लोग बाढ़ से प्रभावित हैं, वहीं धुबरी में 20 हजार लोग इस आपदा से प्रभावित हैं।

बृहस्पतिवार तक राज्य के 11 जिलों में करीब 2.72 लाख लोग बाढ़ से प्रभावित थे।

इस साल बाढ़, भूस्खलन, तूफान और आकाशीय बिजली गिरने जैसी घटनाओं से अब तक 113 लोगों की मौत हो चुकी है।

कुल 61 राहत शिविरों और राहत वितरण केंद्रों में 16,600 से अधिक प्रभावितों को राहत पहुंचाई जा रही है। कुल 10,228.36 हेक्टेयर कृषि भूमि जलमग्न हो गई है।

ब्रह्मपुत्र नदी धुबरी में और दिसांग नदी नांगलामुराघाट में खतरे के निशान से ऊपर बह रही हैं।

सूत्रों ने बताया कि विभिन्न प्रभावित जिलों से तटबंधों, घरों, सड़कों और पुलों जैसी बुनियादी संरचनाओं को नुकसान पहुंचने की खबरें मिली हैं।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

(The above story first appeared on LatestLY on Jul 20, 2024 12:38 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).