देश की खबरें | असम में बाढ़ की स्थिति में सुधार, अमित शाह ने मुख्यमंत्री से की बात

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. असम में बाढ़ की स्थिति में सुधार हो रहा है। सोमवार को राज्य के 17 जिलों में प्रभावित लोगों की संख्या घटकर 5.11 लाख रह गई। एक आधिकारिक बुलेटिन में यह जानकारी दी गई।

गुवाहाटी, 15 जुलाई असम में बाढ़ की स्थिति में सुधार हो रहा है। सोमवार को राज्य के 17 जिलों में प्रभावित लोगों की संख्या घटकर 5.11 लाख रह गई। एक आधिकारिक बुलेटिन में यह जानकारी दी गई।

असम राज्य आपदा प्रबंधन प्राधिकरण (एएसडीएमए) ने कहा कि पिछले 24 घंटों में धुबरी से दो और नागांव से एक व्यक्ति की मौत होने की सूचना है।

इसके साथ ही इस वर्ष बाढ़, भूस्खलन और तूफान से मरने वालों की संख्या 112 हो गई है।

बुलेटिन में कहा गया कि ब्रह्मपुत्र सहित प्रमुख नदियां विभिन्न स्थानों पर खतरे के स्तर से ऊपर बह रही हैं।

इस बीच, मुख्यमंत्री हिमंत विश्व शर्मा ने कहा कि केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने बाढ़ की स्थिति की जानकारी ली है और केंद्र सरकार की ओर से हरसंभव मदद का आश्वासन दिया है।

बुलेटिन में कहा गया है कि कुल मिलाकर 17 जिलों के 49 राजस्व सर्किल और 1,132 गांवों के 5,11,120 लोग प्रभावित हैं।

प्रभावित जिले कछार,कामरूप,धुबरी ,मोरीगांव, गोलाघाट, डिब्रूगढ़, ग्वालपाड़ा, करीमगंज, शिवसागर, धेमाजी, नलबाड़ी, दरांग, नगांव, कामरूप मेट्रोपोलिटन, विश्वनाथ, जोरहाट और माजुली हैं।

रविवार को 17 जिलों में बाढ़ से प्रभावित लोगों की संख्या 5.97 लाख थी।

शर्मा ने सोशल मीडिया मंच 'एक्स' पर एक पोस्ट में कहा कि उन्होंने गृह मंत्री को बाढ़ की स्थिति के बारे में जानकारी दी।

शर्मा ने कहा, "उन्होंने राज्य को इस स्थिति से निपटने में मदद करने के लिए भारत सरकार की ओर से हर संभव सहायता देने की बात दोहराई है।"

मुख्यमंत्री ने कहा, "हम माननीय प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी के नेतृत्व वाली सरकार द्वारा दिए जा रहे निरंतर सहयोग के लिए आभारी हैं।"

एएसडीएमए ने कहा कि कछार जिले में सबसे अधिक 1,08,720 आबादी प्रभावित हुई, उसके बाद धुबरी (81,202) और नागांव (76,638) का स्थान रहा।

बुलेटिन में कहा गया है कि कुल 104 राहत शिविर में 24,782 विस्थापित लोग शरण लिए हुए हैं, जबकि अन्य 12 राहत वितरण केन्द्रों में 3,935 लोग राहत सामग्री पहुंचा रहे हैं।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

हॉर्मुज पर बढ़ते तनाव के बीच बड़ी कूटनीतिक पहल, नरेंद्र मोदी और इमैनुएल मैक्रों ने सुरक्षित समुद्री रास्तों पर बनाई साझा रणनीति

MI vs PBKS, IPL 2026 24th Match Scorecard: वानखेड़े स्टेडियम में पंजाब किंग्स ने मुंबई इंडियंस को 7 विकेट से रौंदा, लगाया जीत का चौका; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

GT vs KKR, IPL 2026 25th Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा गुजरात टाइटंस बनाम कोलकाता नाइट राइडर्स के बीच रोमांचक मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

GT vs KKR, IPL 2026 25th Match Stats And Preview: टूर्नामेंट के 25वें मुकाबले में कोलकाता नाइट राइडर्स को हराकर लय बरकरार रखना चाहेगी गुजरात टाइटंस, मैच से पहले जानें स्टैट्स एंड प्रीव्यू