एजेंसी न्यूज

देश की खबरें | असम में बाढ़ की स्थिति में हुआ सुधार, 38 हजार लोग अब भी प्रभावित

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. असम में बाढ़ की स्थिति में बृहस्पतिवार को कुछ सुधार हुआ, हालांकि बाढ़ के कारण चार और लोगों की मौत हो गई जबकि चार जिलों में करीब 38 हजार लोग अभी भी आपदा से प्रभावित हैं। एक आधिकारिक बुलेटिन में यह जानकारी दी गयी।

देश की खबरें | असम में बाढ़ की स्थिति में हुआ सुधार, 38 हजार लोग अब भी प्रभावित

गुवाहाटी, 29 जून असम में बाढ़ की स्थिति में बृहस्पतिवार को कुछ सुधार हुआ, हालांकि बाढ़ के कारण चार और लोगों की मौत हो गई जबकि चार जिलों में करीब 38 हजार लोग अभी भी आपदा से प्रभावित हैं। एक आधिकारिक बुलेटिन में यह जानकारी दी गयी।

असम राज्य आपदा प्रबंधन प्राधिकरण (एएसडीएमए) की दैनिक बाढ़ रिपोर्ट के अनुसार उत्तरी गुवाहाटी में बाढ़ से चार लोगों की जान गई, जिसके बाद राज्य भर में बाढ़ के कारण मरने वालों की संख्या बढ़कर 11 हो गई है।

रिपोर्ट में कहा गया है कि बारपेटा, कामरूप, लखीमपुर और सोनितपुर जिलों में बाढ़ से अभी भी 37,700 से अधिक लोग प्रभावित हैं।

बुलेटिन में कहा गया है कि सबसे अधिक बारपेटा बाढ़ की चपेट में है जहां करीब 28,000 से अधिक लोग प्रभावित हैं जबकि लखीमपुर में 9,000 और सोनितपुर में 400 लोग प्रभावित हैं। बुधवार तक बाढ़ के कारण राज्य के छह जिलों में लगभग 83,000 लोग प्रभावित थे।

बुलेटिन के मुताबिक सरकार कामरूप जिले में एक राहत शिविर चला रही है, जहां चार लोगों ने शरण ली हुई है, और दो जिलों में तीन राहत वितरण केंद्र संचालित कर रही है।

एएसडीएमए ने कहा कि मौजूदा समय में राज्य के 253 गांव बाढ़ के पानी में डूबे हुए हैं और राज्य भर में 1,526.08 हेक्टेयर फसल क्षेत्र को नुकसान पहुंचा है।

बुलेटिन में कहा गया है कि नलबाड़ी, सोनितपुर और तिनसुकिया से बड़े पैमाने पर मिट्टी के कटाव की सूचना मिली है। कामरूप जिले में कई जगहों पर भारी बारिश के कारण भूस्खलन की घटनाएं सामने आई हैं। जोरहाट, बारपेटा, कामरूप, गोलपारा, कोकराझार और उदलगुरी में बाढ़ के पानी से तटबंध, सड़कें, पुल और अन्य बुनियादी ढांचे क्षतिग्रस्त हो गए हैं।

अधिकारियों ने बताया कि राज्य में कोई भी नदी खतरे के निशान से ऊपर नहीं बह रही है।

बाढ़ के कारण राज्य भर में 32,000 से अधिक पालतू जानवर भी प्रभावित हुए हैं।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

(The above story first appeared on LatestLY on Jun 29, 2023 08:14 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).