एजेंसी न्यूज

देश की खबरें | अरुणाचल प्रदेश में भारी बारिश से बाढ़ जैसी स्थिति, पूर्व सियांग में ‘हाई अलर्ट’

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. अरुणाचल प्रदेश में पिछले कुछ दिनों से लगातार हो रही बारिश के कारण सियांग नदी में जलस्तर बढ़ गया है, जिसके मद्देनजर पूर्व सियांग जिले के निचले इलाकों के लिए ‘हाई अलर्ट’ जारी किया गया है।

देश की खबरें | अरुणाचल प्रदेश में भारी बारिश से बाढ़ जैसी स्थिति, पूर्व सियांग में ‘हाई अलर्ट’

ईटानगर, 12 अक्टूबर अरुणाचल प्रदेश में पिछले कुछ दिनों से लगातार हो रही बारिश के कारण सियांग नदी में जलस्तर बढ़ गया है, जिसके मद्देनजर पूर्व सियांग जिले के निचले इलाकों के लिए ‘हाई अलर्ट’ जारी किया गया है।

पूर्व सियांग के उपायुक्त (डीसी) तायी तग्गु ने मंगलवार को हालात का जायजा लिया और इन इलाकों में रहने वाले लोगों से नदी के पास जाने से बचने का अनुरोध किया। उन्होंने हालांकि, लोगों से बारिश से न घबराने की अपील की और कहा कि जल संसाधान एवं आपदा प्रबंधन विभाग स्थिति पर करीब से नजर रख रहे हैं।

तग्गु ने कहा, ‘‘किसी तरह के आसन्न खतरे के बारे में लोगों को पहले बता दिया जाएगा।’’ उन्होंने अधिकारियों को जिला मुख्यालय नहीं छोड़ने और उत्पन्न स्थिति से निपटने के लिए सतर्क रहने का निर्देश दिया।

वहीं, जिला आपदा प्रबंधन अधिकारी सांगपा ताशी ने कहा कि पासीघाट में सोमवार को 482 मिलीमीटर और मंगलवार को 480 मिलीमीटर बारिश हुई, जो पिछले 25 दिनों में सबसे अधिक है।

उन्होंने कहा, ‘‘सियांग नदी में जलस्तर बढ़ रहा है, लेकिन यह खतरे के निशान से नीचे है।’’ उन्होंने बताया कि राज्य आपदा मोचन बल (एसडीआरएफ) स्थिति पर करीब से नजर रख रहा है और उसने पासीघाट शहर में हर संवेदनशील इलाके का दौरा किया है।

पासीघाट जल संसाधन विभाग के कार्यकारी अभियंता गोनोंग पर्टिन ने बताया कि वह केंद्रीय जल आयोग (सीडब्ल्यूसी) के लगातार संपर्क में हैं।

राजमार्ग प्राधिकरण के कार्यकारी अभियंता दबे परमे ने कहा कि पासीघाट-पनजिन मार्ग का 64 किलोमीटर का इलाक कटा हुआ है, जबकि कई जगहों पर गड्ढे और भीषण भूस्खलन के कारण पासीघाट-सिगर मार्ग बाधित है। उन्होंने बताया कि भारी बारिश के कारण मरम्मत कार्य में बाधा आ रही है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

(The above story first appeared on LatestLY on Oct 12, 2022 12:02 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).