Bihar Flood Updates: बिहार के 14 जिलों में 56.53 लाख लोग बाढ़ से प्रभावित, राहत-बचाव कार्य जारी
बिहार के 14 जिलों में 56,53,704 लोग बाढ़ से प्रभावित हुए हैं, जिनमें से 4,18,490 लोगों को अब तक सुरक्षित स्थानों तक पहुंचाया जा चुका है. उल्लेखनीय है कि बिहार में बाढ़ से कुल 13 लोगों की मौत हो चुकी है जिसमें से दरभंगा जिले में सबसे अधिक सात, पश्चिम चंपारण में चार, मुजफ्फरपुर में दो लोगों की मौत हुई है.
पटना, 4 अगस्त: बिहार के 14 जिलों में 56,53,704 लोग बाढ़ से प्रभावित हुए हैं, जिनमें से 4,18,490 लोगों को अब तक सुरक्षित स्थानों तक पहुंचाया जा चुका है. आपदा प्रबंधन विभाग से सोमवार को प्राप्त जानकारी के मुताबिक प्रदेश के 14 जिलों सीतामढ़ी, शिवहर, सुपौल, किशनगंज, दरभंगा, मुजफ्फरपुर, गोपालगंज, पूर्वी चम्पारण, पश्चिम चंपारण, खगडिया, सारण, समस्तीपुर, सिवान एवं मधुबनी में 56,53,704 लोग बाढ़ से प्रभावित हैं. इनमें से 4,18,490 लोगों को सुरक्षित स्थानों पर भेजा जा चुका है. 17,554 लोग 19 राहत शिविरों में शरण लिए हुए हैं.
बाढ़ के कारण विस्थापित लोगों को भोजन कराने के लिए 1,358 सामुदायिक रसोई की व्यवस्था की गयी है. दरभंगा जिले में सबसे अधिक 18,61,960 लोग बाढ़ से प्रभावित हुए हैं. बिहार के बाढ़ प्रभावित इन जिलों में बचाव और राहत कार्यों के लिये एनडीआरएफ और एसडीआरएफ की कुल 31 टीमों की तैनाती की गयी है.
यह भी पढ़ें: Bihar Floods: बिहार में बाढ़ का कहर, 11 जिलों की 25 लाख आबादी प्रभावित, अब तक 8 मौतें
बिहार के इन जिलों में बाढ़ का कारण अधवारा समूह नदी, लखनदेई, रातो, मरहा, मनुसमारा, बागमती, अधवारा समूह, कमला बलान, गंडक, बूढ़ी गंडक, कदाने, नून, वाया, सिकरहना, लालबेकिया, तिलावे, धनौती, मसान, कोशी, गंगा, कमला बलान, करेह एवं धौंस नदी के जलस्तर का बढ़ना है. उल्लेखनीय है कि बिहार में बाढ़ से कुल 13 लोगों की मौत हो चुकी है जिसमें से दरभंगा जिले में सबसे अधिक सात, पश्चिम चंपारण में चार, मुजफ्फरपुर में दो लोगों की मौत हुई है.
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)
(The above story first appeared on LatestLY on Aug 04, 2020 12:57 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

