जरुरी जानकारी | फ्लिपकार्ट ने निदेशक मंडल में किया बदलाव, सीईओ कृष्णमूर्ति, केकी मिस्त्री दो अन्य शामिल

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Information at LatestLY हिन्दी. ऑनलाइन सामान बेचने और खरीदने का मंच उपलब्ध कराने वाली फ्लिपकार्ट ने निदेशक मंडल में बदलाव किया है। निदेशक मंडल में फ्लिपकार्ट समूह के सीईओ कल्याण कृष्णमूर्ति और एचडीएफसी के उपाध्यक्ष एवं मुख्य कार्यपालक अधिकारी (सीईओ) समेत अन्य को शामिल किया गया है।

नयी दिल्ली, 24 दिसंबर ऑनलाइन सामान बेचने और खरीदने का मंच उपलब्ध कराने वाली फ्लिपकार्ट ने निदेशक मंडल में बदलाव किया है। निदेशक मंडल में फ्लिपकार्ट समूह के सीईओ कल्याण कृष्णमूर्ति और एचडीएफसी के उपाध्यक्ष एवं मुख्य कार्यपालक अधिकारी (सीईओ) समेत अन्य को शामिल किया गया है।

वालमार्ट की कंपनी आने वाले वर्षों में कंपनी को सूचीबद्ध कराना चाहती है और यह कदम उसी को ध्यान में रखकर उठाया गया है।

कर्मचारियों को भेजे ई-मेल में कृष्णमूर्ति ने कहा कि नये साल में फ्लिपकार्ट के निदेशक मंडल में कुछ बदलाव दिखेगा। वालमार्ट के निवेश के बाद पहले दो साल तक कंपनी के कामकाज को देख रहे मौजूदा निदेशक हटेंगे।

इनमें राजेश मैगो, रोहित भगत, स्टुअर्ट वाल्टन और डिर्क वान डेन बर्घे शामिल हैं।

उन्होंने कहा, ‘‘हम इन चारों के जाने से दुखी हैं, लेकिन इस बात से खुश हैं कि हमें उन्हें अलविदा कहना नहीं पड़ेगा। राजेश और डिर्क परामर्शदाता के रूप में हमारी सहायता करते रहेंगे जबकि स्टुअर्ट वालमार्ट बोर्ड (निदेशक मंडल) से जुड़े रहेंगे और रोहित फोन पे निदेशक मंडल की अध्यक्षता करेंगे।’’

इस बारे में पूछे जाने पर फ्लिपकार्ट ने इसकी पुष्टि की है।’’

कृष्णमूर्ति के अनुसार चार नये निदेशक अगले साल से बोर्ड से जुड़ेंगे।

उन्होंने कहा कि उनके अलावा, मिस्त्री के साथ दो नये निदेशक...सुरेश कुमार और लेग हॉपकिन्स वालमार्ट से होंगे।

कुमार वालमार्ट के वैश्विक प्रमुख प्रौद्योगिकी अधिकारी के साथ-साथ मुख्य विकास अधिकारी हैं जबकि हॉपकिन्स राणनीति और विकास मामलों के कार्यकारी उपाध्यक्ष हैं।

वालमार्ट ने फ्लिपकार्ट में 77 प्रतिशत हिस्सेदारी के अधिग्रहण के लिये 16 अरब डॉलर का निवेश किया।

हालांकि कंपनी ने आधिकारिक रूप से आईपीओ (आरंभिक सार्वजनिक निर्गम) लाने की घोषणा नहीं की है। लेकिन ऐसी रिपोर्ट है कि वालमार्ट, फ्लिपकार्ट को अमेरिका में सूचीबद्ध कराने के विकल्प टटोल रही है।

वालमार्ट ने 2018 में यूएस सिक्योरिटीज एंड एक्सचेंज कमीशन को दी सूचना में कहा कि वह चार साल में फ्लिपकार्ट को सूचीबद्ध करा सकती है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

RCB vs KKR, IPL 2026 57th Match Scorecard: रायपुर में कोलकाता नाइट राइडर्स ने रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के सामने रखा 193 रनों का टारगेट, अंगकृष रघुवंशी ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

ENG vs NZ Test Series 2026: न्यूजीलैंड के खिलाफ पहले टेस्ट के लिए इंग्लैंड टीम का ऐलान, बेन स्टोक्स होंगे कप्तान; एमिलियो गे, सॉनी बेकर और जेम्स रियू को पहली बार मौका

RCB vs KKR, IPL 2026 57th Match Live Score Update: शहीद वीर नारायण सिंह अंतरराष्ट्रीय स्टेडियम में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु बनाम कोलकाता नाइट राइडर्स के बीच खेला जा रहा हैं रोमांचक मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

PBKS vs MI, IPL 2026 58th Match Stats And Preview: टूर्नामेंट के 58वें मुकाबले में मुंबई इंडियंस को हराकर प्लेऑफ की उम्मीदों को मजबूत करना चाहेगी पंजाब किंग्स, मैच से पहले जानें स्टैट्स एंड प्रीव्यू