एजेंसी न्यूज

फ्लिपकार्ट का त्योहारी सीजन से पहले एक लाख से अधिक अस्थायी रोजगार देने का लक्ष्य

घरेलू ई-कॉमर्स कंपनी फ्लिपकार्ट ने सोमवार को कहा कि उसने त्योहारी सीजन से पहले एक लाख से अधिक मौसमी (अस्थायी) रोजगार देने का लक्ष्य तय किया है।

फ्लिपकार्ट का त्योहारी सीजन से पहले एक लाख से अधिक अस्थायी रोजगार देने का लक्ष्य

मुंबई, 04 सितंबर: घरेलू ई-कॉमर्स कंपनी फ्लिपकार्ट ने सोमवार को कहा कि उसने त्योहारी सीजन से पहले एक लाख से अधिक मौसमी (अस्थायी) रोजगार देने का लक्ष्य तय किया है. कंपनी ने कहा कि मांग को पूरा करने के लिए उसकी आपूर्ति श्रृंखला में ये भर्तियां की जाएंगी. फ्लिपकार्ट ने बयान में कहा कि प्रत्यक्ष और अप्रत्यक्ष, दोनों तरह के रोजगार में स्थानीय किराना आपूर्ति साझेदार और महिलाएं शामिल होंगी. इनमें विकलांग व्यक्तियों (पीडब्ल्यूडी) को भी नियोजित किया जाएगा.

कंपनी को त्योहारी सत्र से पहले अपनी आपूर्ति श्रृंखला में एक लाख से अधिक नए रोजगार के अवसर पैदा होने की उम्मीद है. फ्लिपकार्ट समूह के वरिष्ठ उपाध्यक्ष हेमंत बद्री ने कहा, ‘‘द बिग बिलियन डेज (टीबीबीडी) की बिक्री बड़े पैमाने पर होती है और इसका भारत के नवाचार और पारिस्थितिकी तंत्र पर असर होता है। इससे लाखों नए ग्राहकों को ई-कॉमर्स की अच्छाई का अनुभव करने का मौका मिलता है.’’ फ्लिपकार्ट टीबीबीडी बिक्री के दौरान शीर्ष ब्रांड के उत्पादों पर छूट देती है.

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

(The above story first appeared on LatestLY on Sep 04, 2023 04:54 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).