एजेंसी न्यूज

देश की खबरें | कोलकाता हवाई अड्डे पर रविवार दोपहर से 21 घंटे के लिए उड़ानों का परिचालन निलंबित रहेगा

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. कोलकाता हवाई अड्डे के अधिकारियों ने चक्रवाती तूफान रेमल के संभावित प्रभाव को देखते हुए रविवार दोपहर से 21 घंटे के लिए उड़ानों का परिचालन निलंबित करने का फैसला किया है। एक अधिकारी ने यह जानकारी दी।

देश की खबरें | कोलकाता हवाई अड्डे पर रविवार दोपहर से 21 घंटे के लिए उड़ानों का परिचालन निलंबित रहेगा

कोलकाता, 25 मई कोलकाता हवाई अड्डे के अधिकारियों ने चक्रवाती तूफान रेमल के संभावित प्रभाव को देखते हुए रविवार दोपहर से 21 घंटे के लिए उड़ानों का परिचालन निलंबित करने का फैसला किया है। एक अधिकारी ने यह जानकारी दी।

नेताजी सुभाष चंद्र बोस अंतरराष्ट्रीय (एनएससीबीआई) हवाई अड्डे के हितधारकों की शनिवार को हुई एक बैठक के बाद यह एहतियाती कदम उठाया गया है।

एनएससीबीआई हवाई अड्डे के निदेशक सी पट्टाभि ने एक बयान में कहा, ‘‘कोलकाता सहित पश्चिम बंगाल के तटीय क्षेत्रों में चक्रवात रेमल के प्रभाव को देखते हुए हितधारकों के साथ एक बैठक की गई और कोलकाता में तेज हवाओं और भारी से बहुत भारी बारिश की आशंका के कारण 26 मई को दोपहर 12 बजे से 27 मई को सुबह नौ बजे तक उड़ानों के परिचालन को निलंबित करने का निर्णय लिया गया है। ’’

चक्रवाती तूफान रेमल के 110-120 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से लेकर 135 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार के साथ 26 मई की आधी रात को पश्चिम बंगाल तथा बांग्लादेश के निकटवर्ती समुद्री तटों पर टकराने की आशंका है।

मौसम विभाग कार्यालय ने 26-27 मई को पश्चिम बंगाल और उत्तरी ओडिशा के तटीय जिलों में अत्यधिक भारी वर्षा की चेतावनी दी है।

तूफान के समुद्र तट से टकराने के समय तटीय पश्चिम बंगाल और बांग्लादेश के निचले इलाकों में 1.5 मीटर तक की तूफानी लहर उठने की आशंका है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

(The above story first appeared on LatestLY on May 25, 2024 09:20 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).