जोधपुर में पांच साल का बच्चा बोरवेल में गिरा, मौत
पुलिस ने सोमवार को बताया कि बच्चे की पहचान रोहित गर्ग के तौर पर हुई है। वह खेलते-खेलते सोमवार तड़के बोरवेल में गिर गया था।
जोधपुर, 20 अप्रैल राजस्थान के जोधपुर जिले में जोइंत्र गांव में पांच साल के बच्चे की बोरेवेल में गिरने से मौत हो गई।
पुलिस ने सोमवार को बताया कि बच्चे की पहचान रोहित गर्ग के तौर पर हुई है। वह खेलते-खेलते सोमवार तड़के बोरवेल में गिर गया था।
खेड़ापा थाने के थानेदार केसाराम के मुताबिक, तत्काल ही बचाव अभियान शुरू कर दिया गया और बच्चे का दम न घुटे, इसके लिए उसे ऑक्सीजन देने के लिए 108 ऐंबुलेंस को बुलाया गया था।
उसे बोरवेल से करीब छह घंटे में निकाल लिया गया था लेकिन वह बच नही सका ।
अधिकारी ने बताया कि वह लगभग 200 फुट की गहराई पर फंस गया था और उतनी गहराई पर पानी था।
थानेदार ने बताया कि एक कंपनी ने बोरवेल को मरम्मत के लिए खुला छोड़ दिया था और लोगों को सतर्क करने के लिए कोई एहतियाती उपाय नहीं किए गए थे।
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, लेटेस्टली स्टाफ ने इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया है)
(The above story first appeared on LatestLY on Apr 20, 2020 10:58 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

