एजेंसी न्यूज

Maharashtra: निर्माणाधीन इमारत का एक हिस्सा ढहने से पांच मजदूरों की मौत, तीन लोगों को हिरासत में लिया गया

पुणे में यरवदा इलाके के शास्त्रीनगर में बृहस्पतिवार देर रात एक निर्माणाधीन इमारत का एक हिस्सा गिरने से पांच मजदूरों की मौत हो गई और पांच अन्य घायल हो गए. पुलिस ने शुक्रवार को बताया कि इस मामले में तीन लोगों को हिरासत में लिया गया है और ठेकेदार के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है.

Maharashtra: निर्माणाधीन इमारत का एक हिस्सा ढहने से पांच मजदूरों की मौत, तीन लोगों को हिरासत में लिया गया
प्रतीकात्मक फोटो (Photo Credits: PTI)

पुणे (महाराष्ट्र), 4 फरवरी : पुणे में यरवदा इलाके के शास्त्रीनगर में बृहस्पतिवार देर रात एक निर्माणाधीन इमारत का एक हिस्सा गिरने से पांच मजदूरों की मौत हो गई और पांच अन्य घायल हो गए. पुलिस ने शुक्रवार को बताया कि इस मामले में तीन लोगों को हिरासत में लिया गया है और ठेकेदार के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है. पुलिस उपायुक्त (जोन-5) रोहीदास पवार ने कहा, ‘‘भूमिगत तल पर एक ‘स्लैब’ बनाने के लिए लगाया गया स्टील का ढांचा बृहस्पतिवार देर रात ढह गया. वहां काम कर रहे पांच मजदूरों की मौके पर ही मौत हो गई और पांच अन्य घायल हो गए.’’ उन्होंने बताया कि घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है और सभी खतरे से बाहर हैं.

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने इस घटना पर दुख व्यक्त किया है. प्रधानमंत्री कार्यालय ने मोदी के हवाले से ट्वीट किया, ‘‘पुणे की एक निर्माणाधीन इमारत में हुए हादसे से दुखी हूं. शोक संतप्त परिवारों के प्रति संवेदना. हादसे में घायल सभी लोगों के जल्द स्वस्थ होने की कामना करता हूं.’’ अधिकारियों के अनुसार, अग्निशमन दल और पुलिसकर्मियों मलबे में फंसे लोगों को निकालने के कार्य को अंजाम दिया. पुणे के पुलिस आयुक्त अमिताभ गुप्ता और नगर निकाय प्रमुख कुणाल कुमार ने घटनास्थल का दौरा किया. यह भी पढ़ें : COVID-19 Curfew: गुजरात ने 27 शहरों में रात का कर्फ्यू 11 फरवरी तक बढ़ाया

कुमार ने कहा, ‘‘ स्टील के ढांचे को किसी चीज़ से सहारा नहीं दिया गया था, इसलिए वह ढह गया. घटना की जांच के लिए जिलाधिकारी की देखरेख में एक समिति का गठन किया गया है. पुणे के कॉलेज ऑफ इंजीनियरिंग (सीओईपी) को भी निर्माण में खामी, यदि कोई हो तो उसका पता लगाने के लिए जांच में शामिल किया गया है. रिपोर्ट के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी.’’ गुप्ता ने कहा, ‘‘ हमने ठेकेदार के खिलाफ मामला दर्ज किया है और घटना के संबंध में तीन लोगों को हिरासत में लिया गया है.’’

(The above story first appeared on LatestLY on Feb 04, 2022 12:52 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).