विदेश की खबरें | पाकिस्तान के पंजाब प्रांत में पांच महिला आतंकवादी गिरफ्तार

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on world at LatestLY हिन्दी. पाकिस्तान के पंजाब प्रांत की पुलिस ने आतंकवादी संगठन इस्लामिक स्टेट (आईएसआईएस) की पांच महिला आतंकियों को गिरफ्तार किया गया है। यह पहला मौका है जब पुलिस ने महिला आतंकवादियों को गिरफ्तार किया है। अधिकारियों ने शनिवार को यह जानकारी दी।

श्रीलंका के प्रधानमंत्री दिनेश गुणवर्धने

लाहौर, दो सितंबर पाकिस्तान के पंजाब प्रांत की पुलिस ने आतंकवादी संगठन इस्लामिक स्टेट (आईएसआईएस) की पांच महिला आतंकियों को गिरफ्तार किया गया है। यह पहला मौका है जब पुलिस ने महिला आतंकवादियों को गिरफ्तार किया है। अधिकारियों ने शनिवार को यह जानकारी दी।

पंजाब पुलिस के काउंटर टेररिज्म विभाग (सीटीडी) ने बताया कि एक गुप्त सूचना पर कार्रवाई करते हुये पुलिस ने लाहौर एवं शेखूपुरा से इन पांचों महिलाओं को गिरफ्तार किया है।

सीटीडी ने बयान जारी कर बताया कि महिला आतंकियों के पास से हथियार, नकदी, प्रतिबंधित साहित्य और मोबाइल फोन बरामद किए गए हैं।

बयान में कहा गया है, महिलाएं आईएसआईएस की सक्रिय सदस्य हैं और देश में आतंकवादी गतिविधियों में शामिल रही हैं।

गिरफ्तार आतंकवादियों की पहचान ऐमन, जावेरिया, सादिया, फैजा और फाखरा के रूप में की गई है।

उनके खिलाफ आतंकवाद के मामले दर्ज किये गये हैं। उन्हें आगे की जांच के लिए एक अज्ञात स्थान पर भेज दिया गया है।

पिछले महीने सीटीडी ने 20 से अधिक आतंकवादियों को गिरफ्तार किया था जो देशभर में महत्वपूर्ण प्रतिष्ठानों और धार्मिक स्थलों को निशाना बनाना चाहते थे। उनमें से अधिकांश प्रतिबंधित तहरीक-ए-तालिबान पाकिस्तान (टीटीपी) और आईएसआईएस से संबंधित थे।

खारी रंजन

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

IPL 2026 Points Table With Net Run-Rate (NRR): राजस्थान रॉयल्स से जीतकर सातवें पायदान पर पहुंची दिल्ली कैपिटल्स, टॉप तीन पर इन टीमों का कब्जा, देखें अपडेट पॉइंट्स टेबल

DC vs RR, IPL 2026 62nd Match Scorecard: रोमांचक मुकाबले में दिल्ली कैपिटल्स ने राजस्थान रॉयल्स को 5 विकेट से दी करारी शिकस्त, केएल राहुल और अभिषेक पोरेल ने खेली ताबड़तोड़ अर्धशतकीय पारी; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

CSK vs SRH, IPL 2026 63rd Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा चेन्नई सुपरकिंग्स बनाम सनराइजर्स हैदराबाद के बीच रोमांचक मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

Central Railway: RPF ने चार महीने में 584 बच्चों और जरूरतमंद लोगों को परिवार से मिलाया, 25 यात्रियों की बचाई जान