खेल की खबरें | राउत के पांच विकेट, ओडिशा ने लगातार तीसरी जीत दर्ज की

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Sports at LatestLY हिन्दी. लेग स्पिनर अभिषेक राउत के करियर के सर्वश्रेष्ठ पांच विकेट के प्रदर्शन की मदद से ओडिशा ने शनिवार को यहां विजय हजारे एक दिवसीय राष्ट्रीय प्रतियोगिता के ग्रुप ए मैच में विदर्भ को छह विकेट से शिकस्त दी।

ठाणे, 11 दिसंबर लेग स्पिनर अभिषेक राउत के करियर के सर्वश्रेष्ठ पांच विकेट के प्रदर्शन की मदद से ओडिशा ने शनिवार को यहां विजय हजारे एक दिवसीय राष्ट्रीय प्रतियोगिता के ग्रुप ए मैच में विदर्भ को छह विकेट से शिकस्त दी।

ओडिशा ने टॉस जीतकर गेंदबाजी का फैसला किया जिसके बाद राउत ने प्रतिद्वंद्वी टीम के बल्लेबाजों को अपनी स्पिन के जाल में फंसाकर विदर्भ को 148 रन के स्कोर पर समेट दिया।

कप्तान सुभ्रांशु सेनापति (नाबाद 71 रन) और अनुराग सारंगी (52) के अर्धशतक से ओडिशा को 42 ओवर में छह विकेट रहते जीत दिला दी।

राउत के अलावा तेज गेंदबाज देबब्रत प्रधान ने सात ओवर में 13 रन देकर तीन विकेट हासिल किये।

यह ओडिशा की लगातार तीसरी जीत है। इससे पहले उसने आंध्र (को 63 रन से) और गुजरात (को तीन विकेट से) हराया था।

मुंबई में ग्रुप ए के एक अन्य मैच में हिमाचल प्रदेश ने गुजरात को 97 रन से हराकर लगातार दूसरी जीत हासिल की।

प्रशांत चोपड़ा (73), अमित कुमार (72) और कप्तान ऋषि धवन (57) के अर्धशतकों से हिमाचल प्रदेश ने नौ विकेट पर 310 रन का स्कोर खड़ा किया।

गुजरात ने अपने आधी टीम 50 रन के अंदर गंवा दिये।

लेग स्पिनर पीयूष चावला (61 गेंद में 65 रन) और भार्गव मेराई (70 गेंद में 50 रन) ने अर्धशतक जमाये लेकिन इतना काफी नहीं था और गुजरात की टीम 42.2 ओवर में 213 रन पर सिमट गयी।

जम्मू कश्मीर की टीम 48.3 ओवर में 208 रन पर सिमट गयी। इसके जवाब में आंध्र ने 49 ओवर में आठ विकेट पर 209 रन बनाकर दो विकेट से जीत दर्ज की।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

Eid 2026 Moon Sighting In India Live News Updates: भारत में नहीं दिखा चांद, 21 मार्च को मनाई जाएगी ईद-उल-फित्र

New Zealand Women vs South Africa Women 3rd T20I Match Live Streaming In India: न्यूजीलैंड महिला बनाम दक्षिण अफ्रीका महिला के बीच कल खेला जाएगा तीसरा टी20 मुकाबला, यहां जानें भारत में कब, कहां और कैसे देखें लाइव मैच

West Indies Women vs Australia Women, 1st T20I Prediction: अहम मुकाबले में जीत के साथ शुरुआत करना चाहेगी ऑस्ट्रेलिया महिला, घरेलू सरजमीं पर पलटवार करने उतरेगी वेस्टइंडीज महिला, मैच से पहले जानें कौनसी टीम मार सकती है बाजी

West Indies Women vs Australia Women, 1st T20I Pitch Report And Weather Update: किंग्सटाउन में वेस्टइंडीज महिला बनाम ऑस्ट्रेलिया महिला मुकाबले में मौसम बनेगा अहम फैक्टर या फैंस उठाएंगे पूरे मैच का लुफ्त? यहां जानें मौसम का हाल

\