एजेंसी न्यूज

विदेश की खबरें | महाराष्ट्र में एटीएम से निकली पांच गुना अधिक नकदी, लोगों में पैसे निकालने की होड़

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on world at LatestLY हिन्दी. महाराष्ट्र के नागपुर जिले में एक व्यक्ति उस समय सुखद आश्चर्य में पड़ गया जब उसने एक एटीएम से 500 रुपये निकालने की कोशिश की, लेकिन इसके बदले उसे मशीन से 500 रुपये मूल्य के पांच नोट मिल गये। इस बात के फैलते ही लोगों के बीच एटीएम से पैसे निकालने की होड़ लग गई।

विदेश की खबरें | महाराष्ट्र में एटीएम से निकली पांच गुना अधिक नकदी, लोगों में पैसे निकालने की होड़

नागपुर, 16 जून महाराष्ट्र के नागपुर जिले में एक व्यक्ति उस समय सुखद आश्चर्य में पड़ गया जब उसने एक एटीएम से 500 रुपये निकालने की कोशिश की, लेकिन इसके बदले उसे मशीन से 500 रुपये मूल्य के पांच नोट मिल गये। इस बात के फैलते ही लोगों के बीच एटीएम से पैसे निकालने की होड़ लग गई।

व्यक्ति ने इस प्रक्रिया को दोहराया और 500 रुपये निकालने की कोशिश करते हुए फिर से 2,500 रुपये प्राप्त किए। यह किस्सा बुधवार को नागपुर शहर से लगभग 30 किलोमीटर दूर खापरखेड़ा शहर के एक निजी बैंक के एटीएम में हुआ।

खबर पूरे शहर में आग की तरह फैल गयी और एटीएम केंद्र के बाहर नकदी निकालने के लिए भारी भीड़ जमा हो गई।

खापरखेड़ा पुलिस थाने के एक अधिकारी ने बताया, एक बैंक ग्राहक ने स्थानीय पुलिस को सूचित किया और मौके पर पहुंची पुलिस ने एटीएम केंद्र को बंद कर दिया और बैंक को इस बारे में सूचना दी।

उन्होंने कहा कि तकनीकी खराबी के कारण एटीएम से अतिरिक्त नकदी निकल रही थी।

अधिकारी ने बताया कि 500 रुपये के नोटों को गलती से एटीएम के 100 रुपये वाले ट्रे में रख दिया गया था।

उन्होंने बताया कि इस संबंध में अब तक कोई मामला दर्ज नहीं किया गया है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

(The above story first appeared on LatestLY on Jun 16, 2022 03:39 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).