जरुरी जानकारी | कोल इंडिया की पांच अनुषंगी कंपनियां अप्रैल-दिसंबर के दौरान अपने उत्पादन लक्ष्य से चूकीं
Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Information at LatestLY हिन्दी. एसईसीएल, सीसीएल और ईसीएल समेत कोल इंडिया की पांच अनुषंगी कंपनियां चालू वित्त वर्ष की अप्रैल-दिसंबर अवधि में अपने उत्पादन लक्ष्य को हासिल नहीं कर पाई हैं।
नयी दिल्ली, 30 जनवरी एसईसीएल, सीसीएल और ईसीएल समेत कोल इंडिया की पांच अनुषंगी कंपनियां चालू वित्त वर्ष की अप्रैल-दिसंबर अवधि में अपने उत्पादन लक्ष्य को हासिल नहीं कर पाई हैं।
अप्रैल-दिसंबर अवधि के लिए निर्धारित 13.3 करोड़ टन के लक्ष्य के मुकाबले साउथ ईस्टर्न कोलफील्ड्स लिमिटेड (एसईसीएल) ने 11 करोड़ 15.4 लाख टन कोयले का उत्पादन किया।
सेंट्रल कोलफील्ड्स लिमिटेड (सीसीएल) का उत्पादन छह करोड़ 64.8 लाख टन के लक्ष्य के मुकाबले पांच करोड़ 77.3 लाख टन रहा। भारत कोकिंग कोल लिमिटेड के मामले में, 3.19 करोड़ टन के लक्ष्य के मुकाबले उत्पादन दो करोड़ 90.7 लाख टन रहा।
ईस्टर्न कोलफील्ड्स लिमिटेड (ईसीएल) का वास्तविक उत्पादन तीन करोड़ 38.2 लाख टन रहा, जबकि लक्ष्य तीन करोड़ 53.5 लाख टन था।
कोल इंडिया के आंकड़ों के अनुसार, नॉर्दर्न कोलफील्ड्स का उत्पादन 10.49 करोड़ टन रहा, जबकि लक्ष्य 10 करोड़ 51.2 लाख टन का था।
दूसरी ओर, कोल इंडिया की इकाइयों... वेस्टर्न कोलफील्ड्स लिमिटेड (डब्ल्यूसीएल), महानदी कोलफील्ड्स लिमिटेड (एमसीएल) और नॉर्थ ईस्टर्न कोलफील्ड्स (एनईसी) अपने लक्ष्य से आगे हैं।
डब्ल्यूसीएल ने चार करोड़ 46.6 लाख टन के लक्ष्य के मुकाबले 4.51 करोड़ टन कोयला उत्पादन किया। एमसीएल का उत्पादन 15 करोड़ 87.9 लाख टन के लक्ष्य के मुकाबले 16 करोड़ 10.2 लाख टन था।
कोल इंडिया की कुल आठ अनुषंगी कंपनियां हैं। कंपनी घरेलू कोयला उत्पादन में 80 प्रतिशत से अधिक का योगदान करती है।
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)
(The above story first appeared on LatestLY on Jan 30, 2025 06:28 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

