देश की खबरें | दिल्ली के पांच विद्यालयों को मिली परिसर में बम होने की धमकी, तलाशी अभियान जारी
Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. दिल्ली के पांच विद्यालयों को बुधवार सुबह परिसर में बम रखा होने की धमकी मिलने के बाद वहां अफरा-तफरी मच गयी। पुलिस अधिकारियों ने यह जानकारी दी।
नयी दिल्ली, एक मई दिल्ली के पांच विद्यालयों को बुधवार सुबह परिसर में बम रखा होने की धमकी मिलने के बाद वहां अफरा-तफरी मच गयी। पुलिस अधिकारियों ने यह जानकारी दी।
अधिकारियों ने बताया कि मयूर विहार इलाके में स्थित मदर मैरी स्कूल, द्वारका स्थित दिल्ली पब्लिक स्कूल, चाणक्यपुरी के संस्कृति स्कूल, वसंत कुंज के दिल्ली पब्लिक स्कूल और साकेत स्थित एमिटी स्कूल को ईमेल के जरिये परिसर में बम रखे होने की धमकी दी गई।
उन्होंने बताया कि सभी पांच विद्यालयों को खाली करा लिया गया और स्थानीय पुलिस को ईमेल के बारे में जानकारी दे दी गयी।
पुलिस के एक अधिकारी ने बताया कि बम का पता लगाने वाली टीम, बम निरोधक दस्ता और दिल्ली दमकल सेवा के अधिकारियों को स्कूल भेजा गया है और तलाशी अभियान जारी है।
एक अधिकारी ने बताया कि ऐसा माना जा रहा है कि और भी विद्यालयों को इस तरह का धमकी भरा ईमेल मिला है और संदेह है कि इन सबके पीछे एक ही व्यक्ति का हाथ है।
दिल्ली पुलिस के विशेष प्रकोष्ठ समेत सुरक्षा एजेंसियां ईमेल के स्रोत का पता लगाने में जुटी हैं।
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)
(The above story first appeared on LatestLY on May 01, 2024 09:54 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

