देश की खबरें | पिता-पुत्र की मौत के मामले में पांच पुलिसकर्मी मदुरै केंद्रीय कारागार भेजे गए
Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. पुलिस थाने में कथित तौर पर यातना दिये जाने के कारण हुई पिता-पुत्र की मौत के मामले में गिरफ्तार पांच पुलिसकर्मियों को एक स्थानीय कारागार से मदुरै केंद्रीय कारागार में स्थानांतरित किया गया है। पुलिस ने यह जानकारी दी।
तूतीकोरिन (तमिलनाडु), पांच जुलाई पुलिस थाने में कथित तौर पर यातना दिये जाने के कारण हुई पिता-पुत्र की मौत के मामले में गिरफ्तार पांच पुलिसकर्मियों को एक स्थानीय कारागार से मदुरै केंद्रीय कारागार में स्थानांतरित किया गया है। पुलिस ने यह जानकारी दी।
पुलिसकर्मियों को ‘सुरक्षा कारणों’ से शनिवार को स्थानीय जेल से स्थानांतरित किया गया।
यह भी पढ़े | कोरोना के पश्चिम बंगाल में 895 नए मरीज पाए गए, 21 की मौत: 5 जुलाई 2020 की बड़ी खबरें और मुख्य समाचार LIVE.
इससे पहले पी जयराज और उसके बेटे बेनिक्स को जिले के साथनकुलम पुलिस थाने में हिरासत के दौरान यातना दिये जाने के मामले में एक निरीक्षक समेत पांच पुलिसकर्मियों को गिरफ्तार किया गया था।
पिता-पुत्र मोबाइल फोन की दुकान चलाते थे और 19 जून को पुलिस ने निषेधाज्ञा के कथित उल्लंघन के आरोप में उन्हें गिरफ्तार किया था। बेनिक्स की 22 जून को मौत हो गई थी जबकि जयराज की अगले दिन एक अस्पताल में मौत हो गई थी।
यह भी पढ़े | कोरोना के दिल्ली में 2,505 नए मरीज पाए गए, पीड़ितों की संख्या बढ़कर 1 लाख के करीब पहुंचा.
कथित तौर पर पुलिस बर्बरता से हुई मौत की वजह से देशभर में लोगों ने काफी नाराजगी जाहिर की थी।
सरकार ने इस मामले में जहां सीबीआई जांच के आदेश दिये हैं वहीं, मद्रास उच्च न्यायालय ने सीबी-सीआईडी को निर्देश दिया है कि जब तक सीबीआई जांच अपने हाथ में नहीं लेती, तब तक वह मामले को देखे।
इस बीच तूतीकोरिन समेत कुछ जिलों में रविवार को पुलिस को परामर्श दिया गया कि नियमित कार्यों में “फ्रेंड्स ऑफ पुलिस” का इस्तेमाल न करे। ऐसे आरोप लग रहे थे कि सामुदायिक पुलिस प्रणाली का दुरुपयोग किया जा रहा है।
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)