अमरनाथ में हुई आपदा में आंध्र प्रदेश के पांच श्रद्धालु लापता
कश्मीर में अमरनाथ गुफा के पास बादल फटने के बाद आई बाढ़ की घटना में आंध्र पदेश के पांच श्रद्धालु लापता हो गए हैं, इनमें दो महिलाएं भी शामिल हैं. राज्य सरकार ने रविवार को यह जानकारी दी.
अमरावती, 10 जुलाई : कश्मीर में अमरनाथ गुफा के पास बादल फटने के बाद आई बाढ़ की घटना में आंध्र पदेश के पांच श्रद्धालु लापता हो गए हैं, इनमें दो महिलाएं भी शामिल हैं. राज्य सरकार ने रविवार को यह जानकारी दी. पांचों श्रद्धालु राज्य के अलग-अलग शहरों से थे और अमरनाथ गुफा के पास हुई आपदा के बाद से उनका ‘‘कोई पता नहीं’’ चल पा रहा है.
एक सरकारी बयान के अनुसार राज्य सरकार ने ए पी भवन के अतिरिक्त स्थानिक आयुक्त हिमांशु कौशिक को राज्य के श्रद्धालुओं की सुरक्षा सुनिश्चित करने और स्थानीय अधिकारियों से समन्वय के लिएअमरनाथ गुफा श्रीनगर भेजा है. यह भी पढ़ें : उत्तराखंड में कहर बनकर टूटी बारिश, कहीं हुआ भूस्खलन तो कहीं पूरा इलाका हुआ जलमग्न, 122 सड़कें बंद
सरकार ने राज्य के तीर्थयात्रियों की मदद के लिए हेल्पलाइन नंबर भी शुरू किया है. बयान के अनुसार नयी दिल्ली में आंध्र प्रदेश भवन में भी हेल्पलाइन शुरू की गई हैं ताकि तीर्थयात्रियों और उनके परिजन को सहायता प्रदान की जा सके.
(The above story first appeared on LatestLY on Jul 10, 2022 12:30 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

