एजेंसी न्यूज

देश की खबरें | विहिप नेता पर गोलीबारी के मामले में पांच व्यक्ति गिरफ्तार

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. झारखंड के जमशेदपुर स्थित बागबेरा पुलिस थाना क्षेत्र में रेलवे रनिंग रूम के पास विश्व हिंदू परिषद (विहिप) के एक स्थानीय नेता पर गोलीबारी के मामले में पांच लोगों को गिरफ्तार किया गया है। यह जानकारी पुलिस ने सोमवार को दी।

देश की खबरें | विहिप नेता पर गोलीबारी के मामले में पांच व्यक्ति गिरफ्तार

जमशेदपुर (झारखंड), 13 सितंबर झारखंड के जमशेदपुर स्थित बागबेरा पुलिस थाना क्षेत्र में रेलवे रनिंग रूम के पास विश्व हिंदू परिषद (विहिप) के एक स्थानीय नेता पर गोलीबारी के मामले में पांच लोगों को गिरफ्तार किया गया है। यह जानकारी पुलिस ने सोमवार को दी।

पुलिस अधीक्षक (शहर) सुभाष चंद्र जाट ने बताया कि गोलीबारी की घटना में शामिल पांच लोगों को रविवार को गिरफ्तार किया गया।

बताया जाता है कि बबलू कुमार सिंह को बृहस्पतिवार को निजी रंजिश को लेकर आरोपियों ने गोली मार दी थी। विहिप जमशेदपुर महानगर कमेटी के सचिव दीपक वर्मा ने बताया था कि सिंह विहिप बागबेरा कमेटी के अध्यक्ष हैं।

सिंह को गोली लगी थी और उनका टाटा मेन अस्पताल में इलाज चल रहा है।

पुलिस ने बताया कि इस घटना में कुल पांच से छह गोलियां चलाई गईं। पुलिस ने बताया कि यह घटना सरकारी जमीन का एक टुकड़ा हड़पने को लेकर निजी रंजिश के चलते हुई।

पुलिस ने गिरफ्तार व्यक्तियों के पास से एक पिस्तौल और तीन कारतूस बरामद किये हैं।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

(The above story first appeared on LatestLY on Sep 13, 2021 04:28 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).