Delhi Hit And Run Case: दिल्ली के वसंत विहार में फुटपाथ पर सो रहे पांच लोगों को नशे में धुत ऑडी कार चालक ने कुचला, हिरासत में लिया गया
दक्षिण-पश्चिम दिल्ली के वसंत विहार इलाके में शिवा कैंप के पास फुटपाथ पर सो रहे पांच लोगों को नशे में धुत ऑडी कार चालक ने कथित तौर पर कुचल दिया जिससे वे घायल हो गए. एक अधिकारी ने शनिवार को यह जानकारी दी. उन्होंने बताया कि इनमें दो दंपति और आठ साल की एक बच्ची शामिल है.
नयी दिल्ली, 13 जुलाई : दक्षिण-पश्चिम दिल्ली के वसंत विहार इलाके में शिवा कैंप के पास फुटपाथ पर सो रहे पांच लोगों को नशे में धुत ऑडी कार चालक ने कथित तौर पर कुचल दिया जिससे वे घायल हो गए. एक अधिकारी ने शनिवार को यह जानकारी दी. उन्होंने बताया कि इनमें दो दंपति और आठ साल की एक बच्ची शामिल है.
उन्होंने बताया कि यह घटना नौ जुलाई की देर रात करीब 1:45 बजे हुई और कार चालक उत्सव शेखर (40) को पकड़ लिया गया. अधिकारी ने बताया कि उसकी मेडिकल रिपोर्ट से पुष्टि हुई है कि घटना के समय वह नशे में था. अधिकारियों के घटनास्थल पर पहुंचने से पहले ही घायलों को उपचार के लिए निकटवर्ती अस्पतालों में ले जाया जा चुका था. यह भी पढ़ें : बॉयफ्रेंड से यौन संबंध बनाने के बाद नाबालिग लड़की की मौत, सेक्स के दौरान हुई थी ब्लीडिंग, प्रेमी गिरफ्तार
पीड़ितों की पहचान लाधी (40), उसकी आठ वर्षीय बेटी बिमला, उसके पति सबामी उर्फ चिरमा (45), राम चंद्र (45) और उसकी पत्नी नारायणी (35) के रूप में हुई है. सभी राजस्थान के निवासी हैं. पुलिस ने कहा कि आरोपी के खिलाफ कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी गई है.
(The above story first appeared on LatestLY on Jul 12, 2025 11:38 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

