देश की खबरें | मध्यप्रदेश के सागर में कार और ट्रक की टक्कर में एक ही परिवार के पांच लोगों की मौत
Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. मध्यप्रदेश के सागर जिले में शुक्रवार शाम को एक कार और ट्रक की टक्कर में चार वर्षीय बच्चे समेत एक ही परिवार के पांच सदस्यों की मौत हो गई। पुलिस के एक अधिकारी ने यह जानकारी दी।
सागर (मध्यप्रदेश), दो अगस्त मध्यप्रदेश के सागर जिले में शुक्रवार शाम को एक कार और ट्रक की टक्कर में चार वर्षीय बच्चे समेत एक ही परिवार के पांच सदस्यों की मौत हो गई। पुलिस के एक अधिकारी ने यह जानकारी दी।
यह दुर्घटना जिला मुख्यालय से करीब 20 किलोमीटर दूर सानौधा पुलिस थाने के अंतर्गत परसोरिया गांव के पास हुई।
सानौधा पुलिस थाने के प्रभारी गौरव गुप्ता ने बताया, ‘‘एक परिवार सागर से परसोरिया लौट रहा था, तभी उनकी कार एक ट्रक से टकरा गई। कार में तीन महिलाएं, एक पुरुष, एक बच्चा और चालक सवार थे।’’
उन्होंने बताया कि कार में सवार छह लोगों में से केवल एक ही बच पाया, जिसे नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। उन्होंने बताया कि दुर्घटना में बच्चे समेत अन्य सभी की मौत हो गई।
उन्होंने बताया कि मृतकों की पहचान संदेश जैन (38), उनकी पत्नी निधि (35), प्रभा जैन (55), नैन्सी जैन (27) और उत्कर्ष जैन (4) के रूप में हुई है।
अधिकारी ने बताया कि ये सभी सागर शहर के एक अस्पताल में अपने परिवार के एक बीमार सदस्य से मिलने के बाद परसोरिया गांव लौट रहे थे।
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)
(The above story first appeared on LatestLY on Aug 02, 2024 10:02 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

