एजेंसी न्यूज

विदेश की खबरें | वाशिंगटन राज्य में एक मकान में हुई गोलीबारी में पांच लोगों की मौत, किशोर हिरासत में

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on world at LatestLY हिन्दी. पुलिस ने बताया कि इस मामले में एक किशोर को हिरासत में लिया गया है।

विदेश की खबरें | वाशिंगटन राज्य में एक मकान में हुई गोलीबारी में पांच लोगों की मौत, किशोर हिरासत में
श्रीलंका के प्रधानमंत्री दिनेश गुणवर्धने

पुलिस ने बताया कि इस मामले में एक किशोर को हिरासत में लिया गया है।

किंग काउंटी शेरिफ कार्यालय के प्रवक्ता माइक मेलिस ने सोमवार दोपहर पत्रकारों को बताया लोगों ने सुबह करीब पांच बजे पुलिस को फोन कर वाशिंगटन राज्य के फॉल सिटी में गोलीबारी की सूचना दी।

मेलिस ने बताया कि मौके पर पहुंचे पुलिस अधिकारियों ने तुरंत एक किशोर को हिरासत में ले लिया, जबकि गोलीबारी में घायल अन्य किशोर को सिएटल के एक अस्पताल में भर्ती कराया गया।

उन्होंने बताया कि मकान के अंदर घुसने पर पुलिस को पांच लोगों के शव मिले। इनमें से दो वयस्क और तीन किशोर थे। अब तक किसी के नाम का खुलासा नहीं किया गया है।

मेलिस ने कहा कि प्रतीत होता है कि गोलीबारी में एक ही परिवार के सदस्य शामिल थे। उन्होंने यह भी कहा कि इस घटना से समुदाय को कोई खतरा नहीं है।

उन्होंने कहा, ‘‘मामले में किसी और को गिरफ्तार करने का कोई कारण नजर नहीं आता।’’

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

(The above story first appeared on LatestLY on Oct 22, 2024 08:40 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).