देश की खबरें | मप्र के दमोह जिले के गांवों में तेंदुए के हमले में पांच लोग घायल

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. मध्यप्रदेश के दमोह जिले के विभिन्न गांवों में एक तेंदुए के हमले में पांच लोग घायल हो गए, जिसके बाद अधिकारियों ने तेंदुए को पकड़ने के लिए इलाके में ड्रोन और पिंजरे लगाए हैं। एक अधिकारी ने इसकी जानकारी दी ।

दमोह, 27 जनवरी मध्यप्रदेश के दमोह जिले के विभिन्न गांवों में एक तेंदुए के हमले में पांच लोग घायल हो गए, जिसके बाद अधिकारियों ने तेंदुए को पकड़ने के लिए इलाके में ड्रोन और पिंजरे लगाए हैं। एक अधिकारी ने इसकी जानकारी दी ।

अधिकारी ने बताया कि जिले के देवरान, हिनौता, भौरासा और अबखेड़ी गांवों के हुई घटनाओं में एक तेंदुआ शामिल था।

वन मंडलाधिकारी एम एस उइके ने बृहस्पतिवार को बताया कि तेंदुए के हमले में नंदराम आदिवासी (40), राघवेंद्र पटेल (30), अनीश रायकवार (22), अरविंद परिहार (26) और उसका भाई सुरेंद्र (35) घायल हो गए। घायलों का जिला अस्पताल में उपचार चल रहा है।

उन्होंने कहा कि तेंदुआ भटककर देवरान, फिर हिनौता, भौरासा और अबखेड़ी गांव में आ गया था और आसपास के घने इलाके में गायब हो गया, जिससे इलाके में दहशत फैल गई।

अधिकारी ने कहा कि तेंदुए को पकड़ने के लिये ड्रोन को सेवा में लगाया गया है और पन्ना टाइगर रिजर्व (पीटीआर) का एक दल यहां पहुंचा है ।

वन विभाग के सूत्रों के अनुसार दमोह जिला मुख्यालय से करीब 18 किलोमीटर दूर अबखेड़ी गांव के आसपास यह जानवर घूम रहा है। जंगल मानव बस्तियों से करीब 15 किलोमीटर दूर है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

MI vs CSK, IPL 2026 33rd Match Scorecard: वानखेड़े स्टेडियम में चेन्नई सुपरकिंग्स ने मुंबई इंडियंस को 103 रनों से रौंदा, अकील होसेन ने चटकाए 4 विकेट; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

Shubman Gill IPL Stats Against RCB: आईपीएल इतिहास में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के खिलाफ कुछ ऐसा रहा हैं शुभमन गिल का प्रदर्शन, आंकड़ों पर एक नजर

RCB vs GT, IPL 2026 34th Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु बनाम गुजरात टाइटंस के बीच रोमांचक मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

Virat Kohli IPL Stats Against GT: आईपीएल इतिहास में गुजरात टाइटंस के खिलाफ कुछ ऐसा रहा हैं विराट कोहली का प्रदर्शन, ‘रन मशीन’ के आंकड़ों पर एक नजर