हिमाचल में सात साल की बच्ची सहित पांच लोग कोरोना से संक्रमित, कुल संख्या 73 हुयी
अधिकारियों ने यह जानकारी दी। संक्रमित लोगों में बच्ची के अलावा तीन महिलाएं और एक पुरुष शामिल हैं।
शिमला, 14 मई हिमाचल प्रदेश में सात साल की एक बच्ची सहित पांच लोगों के कोरोना वायरस से संक्रमित होने की पुष्टि हुयी है। इसके साथ ही बृहस्पतिवार को राज्य में संक्रमित लोगों की संख्या बढ़कर 73 तक पहुंच गयी।
अधिकारियों ने यह जानकारी दी। संक्रमित लोगों में बच्ची के अलावा तीन महिलाएं और एक पुरुष शामिल हैं।
उन्होंने बताया कि सिरमौर और कांगड़ा जिले में दो दो नए मामले सामने आए हैं जबकि एक मामला बिलासपुर जिले का है।
बिलासपुर के उपायुक्त राजेश्वर गोयल ने कहा कि दिल्ली से लौटे एक युवक के कोरोना वायरस से संक्रमित होने की पुष्टि हुयी है।
इससे पहले अधिकारियों ने बताया कि कांगड़ा के धर्मशाला में 57 वर्षीय एक महिला के इस घातक वायरस से संक्रमित होने की पृष्टि हुयी।
इससे पहले 24 साल की एक महिला हाल ही में मुंबई से लौटी थी। उसके इस संक्रमित होने की कांगड़ा स्थित डॉ राजेंद्र प्रसाद राजकीय मेडिकल कॉलेज में पुष्टि हुयी।
विशेष स्वास्थ्य सचिव निपुण जिंदल ने बताया कि बुधवार की रात सिरमौर के पोंटा साहिब में 30 वर्षीय एक महिला और उनकी सात वर्षीय बेटी कोरोना वायरस से संक्रमित पाई गईं हैं। दोनों चार मई को दिल्ली से लौटी थीं। दोनों में संक्रमण के लक्षण नहीं दिख रहे थे।
सिरमौर के उपायुक्त आर के प्रुथी ने कहा कि दोनों चार मई को पोंटा साहिब लौटी थीं और उन्हें अलग-थलग रखा गया था। 12 मई को जांच के लिए उनके नमूने लिए गए थे।
प्रुथी ने बताया कि विभिन्न रेड जोन से सिरमौर जिले में कुल 706 लोग लौटे हैं। उनमें से 541 लोगों के नमूने जांच के लिए गए हैं।
राज्य में इस रोग के कारण तीन लोगों की मौत हो चुकी है। राज्य में संक्रमण से 39 लोग स्वस्थ हो चुके हैं और 31 लोगों का उपचार चल रहा है।
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, लेटेस्टली स्टाफ ने इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया है)
(The above story first appeared on LatestLY on May 14, 2020 11:49 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

