एजेंसी न्यूज

Rajasthan: ट्रक और जीप की भिडंत में दो महिलाओं सहित पांच लोगों की मौत, 11 अन्य घायल

राजस्थान के नागौर जिले में बृहस्पतिवार की रात एक ट्रक और जीप की टक्कर में जीप में सवार दो महिलाओं सहित पांच लोगों की मौत हो गई जबकि 11 अन्य घायल हो गये. पुलिस ने यह जानकारी दी.

Rajasthan: ट्रक और जीप की भिडंत में दो महिलाओं सहित पांच लोगों की मौत, 11 अन्य घायल
प्रतीकात्मक तस्वीर (Photo: PTI)

जयपुर, 9 सितंबर : राजस्थान के नागौर जिले में बृहस्पतिवार की रात एक ट्रक और जीप की टक्कर में जीप में सवार दो महिलाओं सहित पांच लोगों की मौत हो गई जबकि 11 अन्य घायल हो गये. पुलिस ने यह जानकारी दी. जायल सर्किल अधिकारी रामेश्वर लाल ने बताया कि हादसा बुरडी क्षेत्र में उस समय हुआ सभी लोग जैसलमेर से रामदेवरा मंदिर की यात्रा के बाद सीकर जिले के रींगस लौट रहे थे.

सभी रींगस के अब्बास गांव के निवासी थे. उन्होंने बताया कि हादसे में घायल लोगों को तत्काल अस्पताल ले जाया गया जहां डॉक्टरों ने दो महिलाओं, दो पुरुषों और एक बच्चे को मृत घोषित कर दिया. यह भी पढ़ें: धमकी मिली तो तृणमूल कार्यकर्ता भाजपा वालों का हाथ काट सकते हैं: सांसद कल्याण बनर्जी

उन्होंने बताया कि मृतकों की पहचान फूलचंद, रोहिताश, कौशल्या, रूकमा और नाबालिग बच्चे हेमराज के रूप में की गई है. सभी घायलों को नागौर के जिला अस्पताल में भर्ती करवाया गया है.

(The above story first appeared on LatestLY on Sep 09, 2022 09:01 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).