Rajasthan: तेज रफ्तार अनियंत्रित कार पलटने से तीन महिलाओं सहित पांच लोगों की मौत
जिले के रामगढ़ थाना क्षेत्र में रविवार सुबह एक तेज रफ्तार अनियंत्रित कार पलट कर खड्डे में जा गिरी जिससे कार में सवार तीन महिलाओं समेत पांच लोगों की मौत हो गई पुलिस उपनिरीक्षक जेठाराम ने बताया कि कार में सवार पांच लोग जैसलमेर से तनोट माता के मंदिर दर्शन के लिये जा रहे थे.
जैसलमेर, 7 नवंबर : जिले के रामगढ़ थाना क्षेत्र में रविवार सुबह एक तेज रफ्तार अनियंत्रित कार पलट कर खड्डे में जा गिरी जिससे कार में सवार तीन महिलाओं समेत पांच लोगों की मौत हो गई पुलिस उपनिरीक्षक जेठाराम ने बताया कि कार में सवार पांच लोग जैसलमेर से तनोट माता के मंदिर दर्शन के लिये जा रहे थे.
मार्ग में कार अनियंत्रित होकर सड़क से 150 फीट नीचे खड्डे में जा गिरी जिससे पांचों की मौत हो गई. उन्होंने बताया कि मृतकों की पहचान श्रीगंगानगर निवासी अर्जित उर्फ मनीष (24), अंदू (24), वर्षिका (26), विशाल (32), रिंकू (28) के रूप में की गई है. यह भी पढ़ें : देश की खबरें | कानून मंत्री रिजीजू ने भारत-चीन सीमा मुद्दे पर कांग्रेस पर साधा निशाना
उन्होंने बताया कि शवो को पोस्टमार्टम के लिये रामगढ़ अस्पताल के शवगृह में रखवाया गया है. परिजनों को सूचित कर दिया गया है, उनके यहां पहुंचने पर पोस्टमार्टम करवाया जायेगा.
(The above story first appeared on LatestLY on Nov 07, 2021 03:48 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

