विदेश की खबरें | बीजिंग में स्कूल के पास चाकू से किए गए हमले में तीन बच्चों समेत पांच लोग घायल
Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on world at LatestLY हिन्दी. पुलिस ने एक बयान में कहा कि यह हमला बीजिंग के उत्तर-पश्चिमी हैडियन जिले में दोपहर के समय हुआ और इसमें किसी को भी जानलेवा चोट नहीं आई। बयान में कहा गया कि संदिग्ध व्यक्ति तांग (50) को घटनास्थल से हिरासत में ले लिया गया और उससे पूछताछ की जा रही है।
पुलिस ने एक बयान में कहा कि यह हमला बीजिंग के उत्तर-पश्चिमी हैडियन जिले में दोपहर के समय हुआ और इसमें किसी को भी जानलेवा चोट नहीं आई। बयान में कहा गया कि संदिग्ध व्यक्ति तांग (50) को घटनास्थल से हिरासत में ले लिया गया और उससे पूछताछ की जा रही है।
बयान के अनुसार, हमला एक प्रसिद्ध प्राथमिक विद्यालय के समीप हुआ।
सोशल मीडिया पर प्रसारित एक वीडियो में दो छात्र जमीन पर पड़े दिख रहे हैं और एक अन्य तस्वीर में खून से लथपथ एक व्यक्ति भी जमीन पर पड़ा दिख रहा है।
इस वर्ष चीन में चाकू से हमलों की अब तक कई घटनाएं सामने आ चुकी हैं और इनमें से अधिकतर हमले स्कूली बच्चों पर किए गए हैं।
अक्टूबर माह की शुरुआत में भी शंघाई के एक सुपरमार्केट में चाकू से किए गए हमले में तीन लोग मारे गए थे और 15 अन्य घायल हो गए थे।
चीन में निजी बंदूक रखना पूरी तरह से प्रतिबंधित है और इसके चलते यहां अब चाकू और घरों में बनी विस्फोटक सामग्री सबसे आम हथियार हो गए हैं।
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)
(The above story first appeared on LatestLY on Oct 29, 2024 09:00 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

