देश की खबरें | मणिपुर के दो जिलों में उग्रवादी समेत पांच लोग गिरफ्तार
Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. सुरक्षा बलों ने मणिपुर के कांगपोकपी और कामजोंग जिलों से एक उग्रवादी समेत पांच लोगों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने शनिवार को यह जानकारी दी।
इंफाल, एक मार्च सुरक्षा बलों ने मणिपुर के कांगपोकपी और कामजोंग जिलों से एक उग्रवादी समेत पांच लोगों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने शनिवार को यह जानकारी दी।
पुलिस के एक अधिकारी ने बताया कि कांगपोकपी के बिंपाराव से गिरफ्तार किए गए चार लोग प्रतिबंधित ‘कुकी नेशनल फ्रंट (पी)’ के एक काडर के तहत कथित तौर पर काम कर रहे थे।
उन्होंने बताया कि सुरक्षा बलों ने भारत-म्यांमा सीमा पर कामजोंग के कुल्तुह गांव में शुक्रवार को प्रतिबंधित ‘पीपुल्स लिबरेशन आर्मी’ के एक सक्रिय काडर को गिरफ्तार किया।
अधिकारी ने बताया कि उसके पास से एक पिस्तौल और एक ग्रेनेड बरामद किया गया है।
पुलिस ने साथ ही बताया कि शुक्रवार को पूर्वोत्तर राज्य के पांच जिलों में लोगों ने ‘‘स्वेच्छा से’’ कई हथियार और गोला-बारूद पुलिस को सौंपे।
उन्होंने बताया कि टेंग्नौपाल, इंफाल पूर्व, कांगपोकपी, इंफाल पश्चिम और थौबल जिलों में सौंपे गए इन हथियारों में राइफल, ग्रेनेड, मोर्टार और देसी हथगोले शामिल हैं ।
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)
(The above story first appeared on LatestLY on Mar 01, 2025 10:26 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

