एजेंसी न्यूज

देश की खबरें | सड़क दुर्घटना में एक लड़की समेत पांच लोगों की मौत

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. छत्तीसगढ़ के बालोद जिले में सड़क दुर्घटना में एक लड़की समेत पांच लोगों की मौत हो गई है तथा एक अन्य गंभीर रूप से घायल हो गया है। पुलिस अधिकारियों ने शुक्रवार को यह जानकारी दी।

देश की खबरें | सड़क दुर्घटना में एक लड़की समेत पांच लोगों की मौत

बालोद, 10 मार्च छत्तीसगढ़ के बालोद जिले में सड़क दुर्घटना में एक लड़की समेत पांच लोगों की मौत हो गई है तथा एक अन्य गंभीर रूप से घायल हो गया है। पुलिस अधिकारियों ने शुक्रवार को यह जानकारी दी।

बालोद जिले के अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक हरीश राठौर ने बताया कि जिले के डौंडी थाना क्षेत्र के अंतर्गत पीचेटोला गांव के करीब ट्रक, कार और मोटरसाइकिल के बीच हुई टक्कर में कार सवार लिखन देवांगन (28), हेमचंद देशमुख (34), भूपेंद्र कुमार वैष्णव (35) और जानवी देवांगन (11) तथा मोटरसाइकिल सवार नकुल साहू की मौत हो गई है। उन्होंने बताया कि हादसे में कार सवार परमेश्वर देवांगन (50) गंभीर रूप से घायल हो गया है।

राठौर ने बताया कि पुलिस को जानकारी मिली है कि लौह अयस्क से भरा ट्रक कच्चे खदान से डोंडी गांव की ओर रवाना हुआ था। जब वह पीचेटोला गांव के करीब पहुंचा तब ट्रक, कार और मोटरसाइकिल के बीच टक्कर हो गई।

उन्होंने बताया कि घटना की जानकारी मिलने पर पुलिस दल को मौके पर रवाना किया गया। बाद में पुलिस दल ने शवों और घायल को अस्पताल भेजा।

राठौर ने बताया कि जानकारी मिली है कि कार सवार डौंडीलोहारा थाना क्षेत्र के अंतर्गत दुबचेरा गांव के निवासी थे और किसी कार्य से नारायणपुर जा रहे थे। वहीं मोटरसाइकिल सवार जांजगीर-चांपा जिले का रहने वाला था।

उन्होंने बताया कि पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है तथा मामले की जांच की जा रही है। ट्रक चालक ट्रक छोड़कर फरार हो गया है। उसकी तलाश की जा रही है।

मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने घटना पर दुख व्यक्त किया है और अधिकारियों को मृतकों के परिजनों को हर संभव सहायता और घायलों को चिकित्सा सहायता प्रदान करने का निर्देश दिया है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

(The above story first appeared on LatestLY on Mar 10, 2023 07:02 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).