पणजी, 20 मई गोवा में कोविड-19 संक्रमण के पांच नए मामले साने आने के बाद बुधवार को संक्रमित लोगों की संख्या बढ़कर 51 हो गई।
अधिकारियों ने बताया कि राज्य में फिलहाल कोविड-19 के 44 रोगियों का इलाज चल रहा है।
गोवा को अप्रैल में सभी सात रोगियों के ठीक होने के बाद एक मई को ग्रीन जोन घोषित कर दिया था। हालांकि पिछले कुछ दिनों में यहां संक्रमण के मामलों में बढ़ोतरी हुई है।
स्वास्थ्य विभाग के एक वरिष्ठ अधिकारी ने कहा, ''राज्य में बुधवार को पांच और लोग कोरोना वायरस से संक्रमित पाए गए, जिसके साथ ही संक्रमित लोगों की संख्या 51 हो गई। इनमें से 44 रोगियों को इलाज चल रहा है और सात रोगियों को (अप्रैल) में इलाज के बाद छुट्टी दी जा चुकी थी।''
उन्होंने कहा कि संक्रमितों में भारतीय तटरक्षक बल का एक अधिकारी और एक महिला शामिल है।
राज्य में संक्रमण से अबतक किसी भी रोगी की मौत नहीं हुई है।
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, लेटेस्टली स्टाफ ने इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया है)













QuickLY