देश की खबरें | राजस्थान में दो अलग अलग सड़क हादसों में पांच लोगों की मौत

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. राजस्थान के जयपुर और सिरोही जिलों में बृहस्पतिवार को दो अलग अलग सड़क हादसों में पांच लोगो की मौत हो गई। पुलिस ने इसकी जानकारी दी।

जयपुर, 17 नवंबर राजस्थान के जयपुर और सिरोही जिलों में बृहस्पतिवार को दो अलग अलग सड़क हादसों में पांच लोगो की मौत हो गई। पुलिस ने इसकी जानकारी दी।

जयपुर के चाकसू थाना क्षेत्र में बृहस्पतिवार शाम को एक बाइक की ट्रेलर से भिडंत हो गई जिससे बाइक सवार दो लोगो की मौत हो गई।

थानाधिकारी भूरी सिंह ने बताया कि मृतकों की पहचान नारायण बैरवा (60) और केसर सिंह (55) के रूप में की गई हैं। शवों को पोस्टमार्टम के लिये भेज दिया गया है और शुक्रवार की सुबह पोस्टमार्टम करवाया जायेगा।

सिरोही जिले के माउंट आबू थाना क्षेत्र में आबू पर्वत पर जा रही गुजरात रोडवेज की बस से आबू पर्वत से नीचे की ओर आ रही एक बाइक की मोड पर भिड़ंत हो गई जिससे बाइक पर सवार तीन युवकों की मौके पर ही मौत हो गई।

थानाधिकारी हेमताराम ने बताया कि बाइक सवार तीनों युवक आबू पर्वत से नीचे उतर रहे थे एक मोड पर बस से बाइक की भिडंत हो गई जिससे तीनों की मौके पर ही मौत हो गई।

उन्होंने बताया कि मृतकों की पहचान के प्रयास किये जा रहे है। शवों शिनाख्त और पोस्टमार्टम के लिये माउंट आबू अस्पताल में रखवाया गया है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

MI vs RCB, IPL 2026 20th Match Scorecard: वानखेड़े स्टेडियम में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने मुंबई इंडियंस के सामने रखा 240 रनों का विशाल लक्ष्य, फिल सॉल्ट और रजत पाटीदार ने खेली तूफानी पारियां; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

MI vs RCB, IPL 2026 20th Match Live Toss And Scorecard: वानखेड़े स्टेडियम में मुंबई इंडियंस के कप्तान हार्दिक पांड्या ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड

LSG vs GT, IPL 2026 19th Match Scorecard: गुजरात टाइटंस ने लखनऊ सुपर जायंट्स को 7 विकेट से हराया, जोस बटलर और शुभमन गिल ने खेली शानदार पारियां; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

Satta Bazar Mein Aaj Kaunsi Team Favourite: वानखेड़े स्टेडियम में मुंबई इंडियंस बनाम रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के बीच रोमांचक मुकाबले को लेकर सट्टा बाजार का माहौल गर्म, मैच के दिन ये टीम बनी फेवरेट