देश की खबरें | नोएडा में पांच लोगों ने आत्महत्या की
Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. उत्तर प्रदेश के जनपद गौतमबुद्ध नगर के विभिन्न जगहों पर रहने वाली दो युवतियों समेत 5 लोगों ने आत्महत्या कर ली । पुलिस ने इसकी जानकारी दी ।
नोएडा, 31 जनवरी उत्तर प्रदेश के जनपद गौतमबुद्ध नगर के विभिन्न जगहों पर रहने वाली दो युवतियों समेत 5 लोगों ने आत्महत्या कर ली । पुलिस ने इसकी जानकारी दी ।
पुलिस ने बताया कि थाना सेक्टर 126 के सेक्टर 128 स्थित विश टाउन सोसाइटी के पास 40 साल के व्यक्ति का शव पेड़ से लटका मिला है।
उन्होंने बताया कि मौके पर पहुंची पुलिस शव की शिनाख्त कराने का प्रयास कर रही है। उन्होंने बताया कि एसा प्रतीत होता है कि व्यक्ति ने आत्महत्या की है ।
उन्होंने बताया कि थाना सेक्टर 113 क्षेत्र में रहने वाली संध्या (20) ने अपने घर पर पंखे से फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली । उन्होंने बताया कि पुलिस मामले की जांच कर रही है।
पुलिस के अनुसार थाना सेक्टर 63 के छीजारसी कॉलोनी में रहने वाली साक्षी सिंह (22) ने पंखे से फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली । उन्होंने बताया कि जांच के दौरान पुलिस को पता चला है कि वह लिव- इन रिलेशनशिप में एक युवक के साथ रहती थी।
उन्होंने बताया कि थाना सेक्टर 39 के सेक्टर 105 स्थित एक होटल में गौरव चौहान नामक युवक ने पंखे से फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली । उन्होंने बताया कि मृतक छलेरा गांव का रहने वाला था।
उन्होंने बताया कि सेक्टर 39 थाना क्षेत्र में ही रहने वाले कैलाश (32) नामक युवक ने अज्ञात कारणों के चलते पंखे से फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली ।
उन्होंने बताया कि पुलिस मामले की जांच कर रही है ।
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)
(The above story first appeared on LatestLY on Jan 31, 2022 07:32 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

