एजेंसी न्यूज

देश की खबरें | सड़क किनारे खड़े दो ट्रकों में एक ट्रक से टक्कर लगने के बाद लगी आग में पांच लोग जिंदा जल गये

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. जयपुर ग्रामीण के दूदू थाना क्षेत्र में बुधवार सुबह जयपुर-अजमेर राष्ट्रीय राज मार्ग पर एक ट्रक ने सड़क किनारे खड़े दो अन्य ट्रको को टक्कर मार दी जिसके बाद लगी आग मे पांच लोग जिंदा जल गए।

देश की खबरें | सड़क किनारे खड़े दो ट्रकों में एक ट्रक से टक्कर लगने के बाद लगी आग में पांच लोग जिंदा जल गये

जयपुर, 28 जून जयपुर ग्रामीण के दूदू थाना क्षेत्र में बुधवार सुबह जयपुर-अजमेर राष्ट्रीय राज मार्ग पर एक ट्रक ने सड़क किनारे खड़े दो अन्य ट्रको को टक्कर मार दी जिसके बाद लगी आग मे पांच लोग जिंदा जल गए।

पुलिस ने बताया कि मवेशियों को ले जा रहे ट्रक सहित तीन ट्रकों में आग लग गई और आग में 12 मवेशियों की भी मौत हो गई। उसने बताया कि हादसा सुबह करीब साढ़े पांच बजे जयपुर ग्रामीण के दूदू इलाके में हुआ।

अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (जयपुर ग्रामीण) दिनेश शर्मा ने बताया कि टक्कर के बाद लगी आग ने तीनों ट्रकों को अपनी चपेट में ले लिया।

एक अन्य पुलिस अधिकारी ने बताया कि आग में एक ट्रक के चालक सहित पांच लोग जिंदा जल गए।

दूदू के सर्किल अधिकारी जुल्फिकार ने बताया कि ट्रक में हरियाणा निवासी पवन (28), संजू (18), धर्मवीर (34) और बिहार जिले के छपरा के जन विजय (35) और बिजली (26) सवार थे।

उन्होंने बताया , “सड़क के किनारे दो ट्रक खड़े थे। हरियाणा से पुणे मवेशियों को ले जा रहे ट्रक ने उनमें से एक को टक्कर मार दी। यह दुर्घटना संभवत: चालक के नींद में गाड़ी चलाने के कारण हुई है।''

अधिकारी ने कहा कि राजमार्ग पर यातायात ज्यादा प्रभावित नहीं हुआ क्योंकि यह हादसा राजमार्ग के किनारे पर हुआ था।

उन्होंने बताया कि सड़क किनारे खड़े दो ट्रकों में से एक ट्रक में सूत के बंडल लदे थे, जबकि दूसरे ट्रक में प्लास्टिक की थैलियां थीं।

उन्होंने बताया कि आग इसलिए लगी क्योंकि ट्रकों के डीजल टैंक क्षतिग्रस्त हो गए और दो ट्रकों में धागा और प्लास्टिक बैग जैसे ज्वलनशील सामान होने के कारण आग की लपटें तेजी से फैल गईं।

उन्होंने बताया कि फोरेंसिक टीम ने घटनास्थल पर पहुंचकर जांच शुरू कर दी है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

(The above story first appeared on LatestLY on Jun 28, 2023 10:36 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).