स्वीडन में आतंकवादी गतिविधियों में शामिल होने के संदेह में पांच लोग गिरफ्तार
स्वीडन में आतंकवादी गतिविधियों में मदद करने और उन्हें बढ़ावा देने के संदेह में पांच लोगों को गिरफ्तार किया गया है. स्वीडन की एसएपीओ नामक आंतरिक सुरक्षा एजेंसी ने मंगलवार को यह जानकारी दी. एसएपीओ के मुताबिक यह गिरफ्तारियां स्टॉकहोम में जनवरी में कुरान जलाए जाने की घटना से संबंधित है.
स्टॉकहोम, 4 अप्रैल : स्वीडन में आतंकवादी गतिविधियों में मदद करने और उन्हें बढ़ावा देने के संदेह में पांच लोगों को गिरफ्तार किया गया है. स्वीडन की एसएपीओ नामक आंतरिक सुरक्षा एजेंसी ने मंगलवार को यह जानकारी दी. एसएपीओ के मुताबिक यह गिरफ्तारियां स्टॉकहोम में जनवरी में कुरान जलाए जाने की घटना से संबंधित है.
एसएपीओ की आतंकवाद निरोधक इकाई की उपाध्यक्ष सुज़ाना ट्रेहॉर्निंग ने एक बयान में कहा कि इस मामले के "हिंसक इस्लामिक चरमपंथ से अंतरराष्ट्रीय संबंध" थे. स्वीडन की सार्वजनिक रेडियो सेवा ने कहा कि संदिग्धों के इस्लामिक स्टेट (आईएस) समूह से संबंध थे. ट्रेहॉर्निंग ने कहा कि मंगलवार को हुई गिरफ्तारियां "व्यापक खुफिया और जांच एवं तलाशी प्रक्रिया" के बाद हुई है. यह भी पढ़ें : पाकिस्तान की शीर्ष अदालत ने पंजाब में चुनाव स्थगित करने के निर्णय को असंवैधानिेक करार दिया
स्टॉकहोम में जनवरी में कुरान जलाए जाने की घटना के बाद व्यापक स्तर पर विरोध प्रदर्शन हुए थे और आतंकवादी संगठनों ने स्वीडन पर हमले की धमकी दी थी. गौरतलब है कि जनवरी में डेनमार्क के एक धुर-दक्षिणपंथी कार्यकर्ता को पुलिस से स्टॉकहोम में तुर्की दूतावास के बाहर विरोध प्रदर्शन करने की अनुमति मिली थी, जहां उसने इस्लामिक पवित्र पुस्तक कुरान को जलाया था. इसके बाद दुनिया के विभिन्न देशों में मुसलमानों ने रोष व्यक्त करते हुए विरोध प्रदर्शन किए थे.
(The above story first appeared on LatestLY on Apr 04, 2023 06:02 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

