देश की खबरें | फर्जी कंपनी बनाकर करोड़ों रुपये की ठगी करने के आरोप में पांच लोग गिरफ्तार

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. उत्तर प्रदेश में बाराबंकी जिले के बदोसराय क्षेत्र में पुलिस और स्वाट/सर्विलांस की संयुक्त टीम ने फर्जी कंपनी बनाकर करोड़ों रुपये की ठगी करने के आरोप में बृहस्पतिवार को पांच शातिर अभियुक्तों को गिरफ्तार किया।

बाराबंकी, 28 नवंबर उत्तर प्रदेश में बाराबंकी जिले के बदोसराय क्षेत्र में पुलिस और स्वाट/सर्विलांस की संयुक्त टीम ने फर्जी कंपनी बनाकर करोड़ों रुपये की ठगी करने के आरोप में बृहस्पतिवार को पांच शातिर अभियुक्तों को गिरफ्तार किया।

अपर पुलिस अधीक्षक चिरंजीवी नाथ सिन्हा ने यहां संवाददाताओं को बताया कि पुलिस और स्वाट/सर्विलांस की संयुक्त टीम ने 'द लोनी अर्बन मल्टीस्टेट क्रेडिट एंड थ्रिफ्ट कोआपरेटिव सोसाइटी लिमिटेड' (एलयूसीसी) के माध्यम से करीब 75 करोड़ रुपये की धोखाधड़ी करने वाले पांच शातिर अभियुक्तों को गिरफ्तार किया है।

उन्होंने बताया कि पुलिस ने अभियुक्तों के कब्जे से 33 पासबुक, पांच बॉण्ड पेपर और दो कीमती कारें बरामद की हैं।

सिन्हा ने बताया कि पिछली 22 नवंबर को वादी किरन वर्मा ने बदोसराय थाने में एक तहरीर दी थी जिसमें उसने आरोप लगाया था कि एक फर्जी कंपनी के एजेंट रामनरेश वर्मा ने कूटरचित बॉण्ड देकर उससे एक लाख 25 हजार रुपये ठग लिये। बाद में वह और उसके मालिक कंपनी को बंद करके फरार हो गए।

उन्होंने बताया कि इस तहरीर के आधार पर पुलिस ने रामनरेश समेत आठ लोगों के खिलाफ धोखाधड़ी तथा कई अन्य आरोपों में मुकदमा दर्ज किया था।

सिन्हा ने बताया कि संयुक्त टीम ने गुप्त सूचना के आधार पर पांच आरोपियों को गिरफ्तार किया। गिरफ्तार अभियुक्तों में संजीव कुमार वर्मा (कंपनी का जनपद उप प्रमुख), स्वामी दयाल मिश्रा (प्रबंधक), रामशरण वर्मा (प्रबंधक), रामनरेश वर्मा (एजेंट/ कलेक्शनकर्ता) और मनोज कुमार मौर्या (प्रबंधक) शामिल हैं।

उन्होंने बताया कि गिरफ्तार अभियुक्तों पर फर्जी कंपनी बनाकर बड़ी संख्या में लोगों से तकरीबन 75 करोड़ रुपये की ठगी का आरोप लगाया गया है। पुलिस मामले की विस्तृत जांच कर रही है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

India vs West Indies, 3rd T20I Match Scorecard: इंदौर में टीम इंडिया ने वेस्टइंडीज के सामने रखा 224 रनों का लक्ष्य, अभिषेक शर्मा ने खेली तूफानी पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

Pakistan vs Sri Lanka, 2nd T20I Match Scorecard: रावलपिंडी में पाकिस्तान ने श्रीलंका के सामने रखा 216 रनों का लक्ष्य, माज़ सादाकत ने खेली 96 रनों की विस्फोटक पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

India vs West Indies, 3rd T20I Match Live Score Update: इंदौर में टीम इंडिया और वेस्टइंडीज के बीच खेला जा रहा है सीरीज का तीसरा मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

Satta Bazar Mein Aaj Kaunsi Team Favourite? इंदौर में भारत बनाम वेस्टइंडीज के बीच तीसरे टी 20 मुकाबले को लेकर सट्टा बाजार का माहौल गर्म, मैच के दिन ये टीम बनी फेवरेट