एजेंसी न्यूज

देश की खबरें | मणिपुर में मादक पदार्थ की तस्करी और जबरन वसूली में शामिल होने के आरोप में पांच लोग गिरफ्तार

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. मणिपुर में प्रतिबंधित संगठनों के दो कार्यकर्ताओं समेत पांच लोगों को जबरन वसूली और मादक पदार्थ की तस्करी में कथित रूप से शामिल होने के आरोप में गिरफ्तार किया गया है। पुलिस ने बुधवार को यह जानकारी दी।

देश की खबरें | मणिपुर में मादक पदार्थ की तस्करी और जबरन वसूली में शामिल होने के आरोप में पांच लोग गिरफ्तार

इंफाल, 30 अप्रैल मणिपुर में प्रतिबंधित संगठनों के दो कार्यकर्ताओं समेत पांच लोगों को जबरन वसूली और मादक पदार्थ की तस्करी में कथित रूप से शामिल होने के आरोप में गिरफ्तार किया गया है। पुलिस ने बुधवार को यह जानकारी दी।

एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि नवगठित चिन कुकी मिजो आर्मी (सीकेएमए) के तीन सदस्यों को चुराचांदपुर जिले में भारत-म्यांमा सीमा पर कथित तौर पर मादक पदार्थों की तस्करी में मदद करने के आरोप में गिरफ्तार किया गया है।

उन्होंने बताया, "वे चुराचांदपुर के निवासी हैं और उन्होंने म्यांमा के फैसट से मादक पदार्थों की तस्करी में मदद की थी।"

अधिकारी ने बताया कि सीकेएमए संगठन अन्य कुकी संगठनों की तुलना में अपेक्षाकृत नया है और इस समूह के बारे में अधिक जानकारी प्राप्त करने के लिए जांच की जा रही है।

उन्होंने बताया कि आरोपियों के पास से तीन आग्नेयास्त्र, गोला-बारूद और तीन रेडियो सेट बरामद किए गए।

एक अन्य अधिकारी ने बताया कि प्रतिबंधित कांगलीपाक कम्युनिस्ट पार्टी (पीडब्ल्यूजी) की एक महिला सदस्य को भी बिष्णुपुर जिले के क्वाकसिपाई से गिरफ्तार किया गया है।

उन्होंने बताया कि वह थौबल क्षेत्र में जबरन वसूली में संलिप्त रही है।

पुलिस ने इंफाल पश्चिम जिले के सेकमई से प्रतिबंधित संगठन केसीपी (नोयोन) के एक सक्रिय सदस्य को गिरफ्तार किया।

अधिकारी ने बताया कि वह जबरन वसूली की गतिविधियों में संलिप्त था।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

(The above story first appeared on LatestLY on Apr 30, 2025 10:12 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).