एजेंसी न्यूज

देश की खबरें | मंगलुरु में पांच कुख्यात अपराधी गिरफ्तार, हथियार और मादक पदार्थ बरामद

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. कर्नाटक के मंगलुरु में पुलिस की अपराध शाखा ने तीन अलग-अलग अभियानों में केरल और कर्नाटक में कई मामलों में शामिल पांच कुख्यात अंतरराज्यीय अपराधियों को गिरफ्तार किया है।

देश की खबरें | मंगलुरु में पांच कुख्यात अपराधी गिरफ्तार, हथियार और मादक पदार्थ बरामद

मंगलुरु, 13 मार्च कर्नाटक के मंगलुरु में पुलिस की अपराध शाखा ने तीन अलग-अलग अभियानों में केरल और कर्नाटक में कई मामलों में शामिल पांच कुख्यात अंतरराज्यीय अपराधियों को गिरफ्तार किया है।

पुलिस ने उनके पास से तीन पिस्तौल, छह कारतूस, 12.895 किलोग्राम गांजा, तीन कारें और अन्य कीमती सामान भी बरामद किया है।

मंगलुरु के पुलिस आयुक्त अनुपम अग्रवाल ने बताया कि पहले अभियान में 12 मार्च को पुलिस ने खुफिया जानकारी पर कार्रवाई करते हुए मंगलुरु के नातेकल इलाके में एक स्कॉर्पियो गाड़ी को रोक कर उसकी जांच की तो गाड़ी से केरल के कासरगोड जिले के दो अपराधी नौफल (38) और मंसूर (36) को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से दो पिस्तौल, चार कारतूस, दो मोबाइल फोन और स्कॉर्पियो गाड़ी जब्त की। इस संबंध में मंगलुरु के कोणजे पुलिस थाने में मामला दर्ज किया गया है।

अग्रवाल ने बताया कि नौफल पर केरल के विभिन्न पुलिस थानों में मादक पदार्थों की तस्करी करने और वितरण से संबंधित छह मामले पहले से दर्ज हैं।

दूसरे आरोपी मंसूर पर केरल में चार आपराधिक मामले पहले से दर्ज हैं जिनमें मादक पदार्थों का वितरण और आपराधिक धमकी शामिल हैं।

दूसरे अभियान में पुलिस को बुधवार को एक व्यक्ति द्वारा केरल से मंगलुरु में वितरण के लिए गांजा तस्करी करने के बारे में खुफिया जानकारी मिली।

इस सूचना के आधार पर पुलिस ने अर्कुला इलाके में एक लाल स्विफ्ट कार का पीछा कर केरल के ही कासरगोड के अब्दुल लतीफ उर्फ थोकु लतीफ (29) को गिरफ्तार कर लिया जो वर्तमान में कोंडोट्टी में कोझिकोड हवाई अड्डा के पास एक किराए के मकान में रह रहा था।

पुलिस ने लतीफ के पास से 12.895 किलोग्राम गांजा, एक मोबाइल फोन और लाल स्विफ्ट कार जब्त की। इस सिलसिले में मंगलुरु ग्रामीण पुलिस थाने में मामला दर्ज किया गया है।

पुलिस आयुक्त ने बताया कि तीसरे मामले में पुलिस को दो संदिग्धों द्वारा कर्नाटक-केरल सीमा क्षेत्र के पास तालापडी में अपराध करने की साजिश रचने के बारे में विश्वसनीय जानकारी मिली। त्वरित कार्रवाई करते हुए पुलिस ने देवीपुरा तालापडी के पास एक सफेद वोक्सवैगन पोलो कार को रोका और केरल के कासरगोड के रहने वाले मोहम्मद असगर (27)और मोहम्मद साली (31) को धर दबोचा।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

(The above story first appeared on LatestLY on Mar 14, 2025 12:26 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).