एजेंसी न्यूज

देश की खबरें | नगालैंड में कोविड-19 के पांच नए मामले सामने आए, संक्रमितों की कुल संख्या 168 हुई

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. नगालैंड में रविवार को कोविड-19 के पांच नए मामले सामने आए जिसके साथ ही राज्य में संक्रमितों की संख्या 168 हो गई। स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री एस. पांगन्यू ने यह जानकारी दी

देश की खबरें | नगालैंड में कोविड-19 के पांच नए मामले सामने आए, संक्रमितों की कुल संख्या 168 हुई
जियो

कोहिमा, 14 जून नगालैंड में रविवार को कोविड-19 के पांच नए मामले सामने आए जिसके साथ ही राज्य में संक्रमितों की संख्या 168 हो गई। स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री एस. पांगन्यू ने यह जानकारी दी

राज्य में उपचार के बाद रविवार को 12 और मरीज ठीक हो गए। राज्य में अब तक कुल 88 मरीज ठीक हो चुके हैं।

यह भी पढ़े | सुशांत सिंह राजपूत की खुदकुशी पर मुंबई पुलिस ने कहा- फंसी लगाने के चलते हुई है मौत, पोस्टमार्टम रिपोर्ट का है इंतजार : 14 जून 2020 की बड़ी खबरें और मुख्य समाचार LIVE.

एस. पांगन्यू ने ट्वीट किया, ‘‘232 नमूनों की जांच की गयी थी जिनमें से पांच में संक्रमण की पुष्टि हुई। तीन मरीज मोन क्यूसी से और दो पेरन क्यूसी से हैं।’’

अधिकारियों ने बताया कि कुल 168 मरीजों में से 88 संक्रमण से मुक्त हो चुके हैं जबकि 80 उपचाराधीन हैं।

यह भी पढ़े | सुशांत सिंह राजपूत के मामा आरसी सिंह ने सरकार से CBI जांच कराने की मांग की.

उन्होंने बताया कि सभी संक्रमित मरीजों का विभिन्न अस्पतालों में इलाज चल रहा है जबकि ठीक हो चुके लोगों को देखभाल और निगरानी के लिए कोविड देखभाल केंद्र में रखा गया है।

राज्य में मरीजों के स्वस्थ होने की दर 52.38 फीसदी है।

प्रदेश में सर्वाधिक 121 मामले दीमापुर जिले में सामने आए हैं जबकि कोहिमा में 29, मोन में नौ,तुयेनसंग में पांच और पेरन में चार मामले सामने आए हैं।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

(The above story first appeared on LatestLY on Jun 14, 2020 06:42 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).